मनोरंजन
आलिया की इस गंदी आदत से परेशान हुए रणबीर, रिश्ते में आई दरार!
मुंबई। रणबीर कपूर और आलिया भट्ट जल्द ही आयान मुखर्जी की फिल्म ब्रह्मास्त्र में एक साथ पहली बार नजर आने वाले हैं। लेकिन फिल्म रिलीज से पहले दोनों अपने कथित रिश्ते की वजह से खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। हाल ही में दोनों को कई मौकों पर साथ देखा गया जिससे बॉलीवुड के गॉसिप गलियारे में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया।
फिल्मी बीट की एक रिपोर्ट के मुताबिक, रणबीर और आलिया के बीच सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। खबरों की माने तो रणबीर आलिया की कुछ आदतों से परेशान हो गए हैं।
रिपोर्ट्स के मुताबिक रणबीर, आलिया के बार-बार फोन और मैसेज करने से परेशान होने लगे हैं। आलिया, रणबीर का समय चाहती हैं। जबकि रणबीर इस चीज से परेशान हो रहे हैं।
आलिया ही अपने रिलेशन को आगे बढ़ाने का प्रयास कर रही हैं। आलिया रणबीर के इस बर्ताव से बेहद दुखी हैं । बता दें कि पिछले दिनों आलिया और रणबीर की सगाई की खबरें आई थीं। रणबीर के परिवार को आलिया पसंद हैं । रणबीर की मां नीतू सिंह अक्सर आलिया के साथ अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं।
वर्क फ्रंट की बात करें तो दोनों ही सितारों का करियर इस समय पीक पर चल रहा है। जहां एक ओर आलिया की आखिरी फिल्म ‘राजी’ ब्लॉकबस्टर साबित हुई वहीं रणबीर की संजू साल 2018 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म रही।
मनोरंजन
24 अप्रैल को लता दीनानाथ मंगेशकर अवॉर्ड’ से सम्मानित होंगे अमिताभ बच्चन
मुंबई। बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन करीब पांच दशक से फिल्म इंडस्ट्री पर राज कर रहे हैं। उन्होंने एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दी हैं। अब तक अमिताभ को कई अवार्ड्स से सम्मानित किया जा चुका है। ऐसे में उनकी अवार्ड लिस्ट में एक और नाम जुड़ें जा रहा है।
बिग बी को लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। साल 2022 में दुनिया को अलविदा कह चुकी लगा मंगेशकर की याद में इस पुरस्कार को बनाया गया है। ये पुरस्कार खासतौर पर उन लोगों के लिए है जिन्होंने अपने काम से समाज पर बड़ा प्रभाव डाला हो।
इससे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को इस अवार्ड से सम्मानित किया गया था। इसके बाद 2023 में यह अवार्ड लता मंगेशकर की बहन आशा भोसले को दिया गया था। वहीं अब बिग बी को भी इस अवार्ज से सम्मानित किया जाएगा। बिग बी को यह सम्मान लता मंगेशकर के पिता एवं संगीत जगत के दिग्गज दीनानाथ मंगेशकर के स्मृति दिवस पर 24 अप्रैल को दिया जाएगा।
-
नेशनल2 days ago
प्रियंका गांधी ने सहारनपुर में किया रोड शो, कहा- मोदी सत्ता को पूजते हैं सत्य को नहीं
-
नेशनल2 days ago
असम के नलबाड़ी में बोले पीएम, आज पूरे देश में मोदी की गारंटी चल रही है
-
उत्तर प्रदेश2 days ago
अखिलेश के साथ संयुक्त प्रेस कांफ्रेस में राहुल का वादा- ‘गरीब परिवार की एक महिला को 1 लाख रुपये सालाना देंगे’
-
आध्यात्म2 days ago
आज पूरा देश मना रहा रामनवमी, जानिए इसके पीछे की पूरी पौराणिक कहानी
-
उत्तर प्रदेश2 days ago
रामनवमी पर भगवान सूर्य ने किया रामलला के ललाट पर ‘सूर्य तिलक’
-
नेशनल2 days ago
चुनावी व्यस्तता के बावजूद पीएम मोदी ने लाइव देखा रामलला के मस्तक पर हुआ सूर्य का अद्भुत तिलक
-
प्रादेशिक2 days ago
बड़ा खुलासा, सलमान के घर पर फायरिंग से पहले शूटर्स ने किया था ये काम
-
मनोरंजन2 days ago
24 अप्रैल को लता दीनानाथ मंगेशकर अवॉर्ड’ से सम्मानित होंगे अमिताभ बच्चन