Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

लोकसभा चुनावः महागठबंधन बनने के बाद आज तक का सबसे बड़ा सर्वे आया सामने, आंकड़े देख उड़ जाएंगे होश

Published

on

Loading

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव एलान चुनाव आयोग द्वारा किसी भी दिन किया जा सकता है। ऐसे में सभी राजनीतिक दलों ने चुनाव के मद्देनजर तैयारियां तेज कर दी हैं। राजनीतिक दलों की इन तैयारियों के बीच एक ऐसा सर्वे सामने आया है जिससे सियासी गलियारों में हड़कंप मच सकता है। आजतक और कार्वी इनसाइट्स के सर्वे के मुताबिक 2014 और 2019 के लोकसभा चुनाव में भारी अंतर देखने को मिल सकता है।

सर्वे के नतीजे बताते हैं कि 2014 के मुकाबले 2019 में वोटों के मामले में बहुत फर्क आया है। साल 2014 में एनडीए को 38 फीसदी वोट मिले थे जबकि यूपीए के हिस्से में महज 23 फीसदी वोट आए थे। अन्य दलों के हिस्से में तब 39 फीसदी वोट गए थे।

जबकि जनवरी 2019 में सर्वे के आंकड़े कुछ और ही बयां कर रहे हैं। इस महीने के लिए हुए सर्वे में एनडीए को 35 फीसदी तो यूपीए को 33 फीसदी वोट मिलने का अनुमान है। अन्य दलों के हिस्से में बाकी के 32 फीसदी वोट जा रहे हैं।

इस वोट शेयर को जब सीटों में तब्दील करते हैं तो अगले पांच साल के लिए लोकसभा की तस्वीर साफ हो जाती है। तस्वीर ये कि 16वीं लोकसभा त्रिशंकु होगी जिसमें किसी भी दल या गठबंधन को अपने दम पर बहुमत नहीं मिलने जा रहा है।

सबसे ज्यादा नुकसान बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए को हो रहा है और उसकी सीटें 99 घटकर 237 तक सिमट सकती हैं। यूपीए जबर्दस्त वापसी करता दिख रहा है लेकिन सत्ता से काफी दूर रहने वाला है।

उसकी सीटों में 106 का इजाफा हो रहा है और उसे 166 सीटें मिलने का अऩुमान है। वहीं अन्य दलों को भी नुकसान हो रहा है। वो 140 सीटें जीत सकते हैं जबकि पिछली बार उऩका ये आंकड़ा 153 था।

नेशनल

वाइस एडमिरल दिनेश त्रिपाठी होंगे नए नौसेना चीफ, 30 अप्रैल को संभालेंगे पदभार

Published

on

Loading

नई दिल्ली। वाइस एडमिरल दिनेश त्रिपाठी नए नौसेना प्रमुख होंगे। दिनेश त्रिपाठी 30 अप्रैल को अपना नया पदभार संभालेंगे और इसी दिन मौजूदा नेवी चीफ आर हरि कुमार सेवानिवृत होंगे।दिनेश त्रिपाठी अभी नौसेना स्टाफ के वाइस चीफ हैं। वे इससे पहले पश्चिमी नौसेना कमान के फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ रह चुके हैं। अपने 39 साल लंबे करियर में उन्होंने भारतीय नौसेना के कई अहम असाइनमेंट्स पर काम किया है।

वाइस एडमिरल त्रिपाठी का 15 मई 1964 को जन्म हुआ था और एक जुलाई 1985 में वह भारतीय नौसेना में शामिल हुए थे। संचार और इलेक्ट्रॉनिक युद्ध विशेषज्ञ वाइस एडमिरल त्रिपाठी का करीब 30 वर्ष का लंबा और विशिष्ट करियर रहा है। नौसेना के उप प्रमुख का पद संभालने से पहले वह पश्चिमी नौसैन्य कमान के फ्लैट ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ रह चुके हैं।

उन्होंने आईएनएस विनाश की भी कमान संभाली थी। रियर एडमिरल के तौर पर वह ईस्टर्न फ्लीट के फ्लैट ऑफिसर कमांडिंग रह चुके हैं। वह भारतीय नौसेना अकादमी, एझिमाला के कमांडेंट भी रह चुके हैं। सैनिक स्कूल और राष्ट्रीय रक्षा अकादमी खडकवासला के पूर्व छात्र वाइस एडमिरल त्रिपाठी ने गोवा के नेवल वॉर कॉलेज और अमेरिका के नेवल वॉर कॉलेज में भी कोर्स किया है। उन्हें अति विशिष्ट सेवा मेडल (एवीएसएम) और नौसेना मेडल से भी सम्मानित किया जा चुका है।

Continue Reading

Trending