Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

जब रणवीर सिंह का चेहरा देखकर अक्षय ने कहा-मुझे दीपिका पर तरस आता है!

Published

on

Loading

मुंबई। रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने हाल ही में इटली के लेक कोमो में शादी कर खुशहाल जिंदगी बिता रही हैं। शादी से पहले दीपिका और रणवीर ने एक दूसरे को 6 साल तक डेट किया।

लेकिन दीपिका की शादी से पहले अक्षय कुमार ने रणवीर सिंह से जो बात कही थी वो हैरान कर देने वाला है। करण जौहर के पॉपुलर चैट शो ‘कॉफी विद करण’ में जब रणवीर और अक्षय कुमार साथ आए तो वो एपिसोड एक यादगार लम्हा बन गया, उसी शो में कई ऐसे चौंकाने वाले खुलासे हुए।

शो के दौरान अक्षय ने कहा-रणवीर सिंह जैसे इंसान के साथ रहने के लिए दीपिका पादुकोण को मैं सलाम करता हूं। अक्षय कुमार कहते हैं कि उन्हें रणवीर सिंह में अपनी झलक दिखती है।

इसी शो के दौरान जब रणवीर से जब पूछा गया कि उनकी शादी कब हो रही है, तो जवाब में अभिनेता अक्षय कुमार से कहते हैं कि सर आप सूट सिलवा लीजिए…

रणवीर सिंह का पागलपन और मौज-मस्ती देख बातों बातों में अक्षय कुमार ने कहा कि दीपिका पर तरस भी खाते हैं और वह उनको सलाम भी करते हैं, क्योंकि वह रणवीर सिंह जैसे इंसान के साथ रहती हैं।

प्रादेशिक

धनबाद में बॉलीवुड एक्टर पंकज त्रिपाठी के जीजा की सड़क हादसे में मौत, बहन की हालत गंभीर

Published

on

Loading

धनबाद। बॉलीवुड एक्टर पकंज त्रिपाठी के जीजा राकेश तिवारी की एक सड़क हादसे में मौत हो गई है। वहीं उनकी बहन की हालत गंभीर है जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।.हादसा बेहद भीषण था जिसमें उनकी कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई है। ये एक्सिडेंट शनिवार की शाम करीब चार बजे धनबाद जिले के निरसा चौक के पास हुआ है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राकेश तिवारी पत्नी सरिता तिवारी के साथ अपनी कार से धनबाद से कोलकाता जा रहे थे। चश्मदीदों के मुताबिक कार तेज रफ्तार में थी। निरसा चौक पर एक ऑटो को बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से टकरा गई। इसमें कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है।

हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे। स्थानीय लोगों की मदद से एंबुलेस से धनबाद एसएनएमएमसीएच भेज दिया गया था। यहां राकेश तिवारी की इलाज के दौरान मौत हो गई। हालांकि, उनकी पत्नी की हालत गंभीर बनी हुई है. हादसे की खबर पाकर पंकज त्रिपाठी मुंबई से कोलकाता एयरपोर्ट उतरकर निजी कार से धनबाद के लिए रवाना हो गए हैं।

Continue Reading

Trending