Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

बॉलीवुड की ये 5 एक्ट्रेस शादी से पहले हो गई थीं प्रेग्नेंट, नंबर दो का ब्वॉयफ्रेंड था विदेशी!

Published

on

Loading

मुंबई। बॉलीवुड सितारों  की जिंदगी भी कम दिलचस्प नहीं होती। रील लाइफ हो या रियल इन सितारों की दुनिया आम आदमी से बिल्कुल अलग होती है। यही वजह है कि फैंस हर समय अपने फेवरेट कलाकार के बारे में कुछ न कुछ जानना चाहते हैं।  आज हम आपको बॉलीवुड की कुछ ऐसी एक्ट्रेस के बारे में बताने जा रहे हैं जो शादी के पहले ही प्रेग्नेंट हो गई थीं।

1 – श्रीदेवी– इस लिस्ट में पहला नाम आता है, बॉलीवुड की सुपरस्टार श्रीदेवी का, जिनकी आकस्मिक परिस्थितियों में मौत हो गयी, उनकी जिंदगी भी कम दिलचस्प नहीं है, ये एक मात्र हिरोइन हैं, जिन्होंने शादी से पहले अपनी प्रेग्नेंसी की बात को स्वीकार की थी। सूत्रों के अनुसार, श्रीदेवी, बोनी कपूर के साथ बंधन में बंधने के वक्त 7 महीने की गर्भवती थीं।

2 – नीना गुप्ता– बॉलीवुड में अपने अभिनय  की वजह से लाखों दिलों पर अब भी राज कर रही नीना गुप्ता ने हाल ही में बधाई हो जैसे सुपरहिट मूवी देकर कमबैक किया। इनकी लाइफ भी कम अनोखी नहीं है, जी हां आपको बता दें नीना गुप्ता भी फेमस क्रिकेटर विवियन रिचर्ड्स के साथ रिलेशनशिप में थीं, विवियन ने अपनी पहली पत्नी को  छोड़ने से इनकार कर दिया। इसके बाद नीना ने  दूसरी शादी नहीं की और खुद ही अपनी बेटी को पाला।

3 –सारिका– बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा सारिका ने भी बहुत सी हिट फिल्में दीं। सारिका कई सालों तक कमल हासन के साथ लिव-इन में रहीं। जिसके बाद उन्होंने श्रुति हासन को जन्म दिया।

4 – कोंकणा सेन -कोंकणा सेन अपने को-एक्टर रणवीर शौरी को डेट कर रही थीं इस दौरान नजदीकी बढ़ने के बाद वह भी प्रेग्नेंट हो गईं। बाद में दोनों ने शादी कर ली। शादी के कुछ समय बाद ही कोंकणा ने बच्चे को जन्म दिया।

5 –महिमा चौधरी– 90 के दशक की हिट एक्ट्रेस महिमा चौधरी भी शादी से पहले प्रेग्नेंट हो चुकी हैं। उन्होंने साल 2006 में बॉबी मुखर्जी से शादी की और कुछ महीने बाद ही उन्होंने एक बच्चे को जन्म दिया।

 

मनोरंजन

24 अप्रैल को लता दीनानाथ मंगेशकर अवॉर्ड’ से सम्मानित होंगे अमिताभ बच्चन

Published

on

Loading

मुंबई। बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन करीब पांच दशक से फिल्म इंडस्ट्री पर राज कर रहे हैं। उन्होंने एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दी हैं। अब तक अमिताभ को कई अवार्ड्स से सम्मानित किया जा चुका है। ऐसे में उनकी अवार्ड लिस्ट में एक और नाम जुड़ें जा रहा है।

बिग बी को लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। साल 2022 में दुनिया को अलविदा कह चुकी लगा मंगेशकर की याद में इस पुरस्कार को बनाया गया है। ये पुरस्कार खासतौर पर उन लोगों के लिए है जिन्होंने अपने काम से समाज पर बड़ा प्रभाव डाला हो।

इससे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को इस अवार्ड से सम्मानित किया गया था। इसके बाद 2023 में यह अवार्ड लता मंगेशकर की बहन आशा भोसले को दिया गया था। वहीं अब बिग बी को भी इस अवार्ज से सम्मानित किया जाएगा। बिग बी को यह सम्मान लता मंगेशकर के पिता एवं संगीत जगत के दिग्गज दीनानाथ मंगेशकर के स्मृति दिवस पर 24 अप्रैल को दिया जाएगा।

Continue Reading

Trending