Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

करीना कपूर के बाद अब इस पार्टी से चुनाव लड़ाने की तैयारी में है सलमान खान

Published

on

Loading

बॉलीवुड के दबंग खान यानी सलमान खान इंदौर से चुनाव लड़ाने की तैयारी में है। वो कांग्रेस पार्टी से चुनाव लड़ सकते है। कांग्रेस प्रदेश सचिव राकेश यादव ने बयान दिया है कि सलमान के नाम पर कांग्रेस पार्टी में मंथन चल रहा है।

प्रदेश सचिव का कहना है कि ‘सलमान खान चुनाव लड़ेंगे तो इंदौर में युवाओं को फिल्म इंडस्ट्री का लाभ मिलेगा। बता दें, सलमान खान का जन्म इंदौर में ही हुआ था। उन्होंने अपने बचपन का काफी समय इंदौर में बिताया है।’

IMAGE COPYRIGHT: GOOGLE

गौरतलब है कि बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान भी भोपाल से चुनाव लड़ने की सुगबुगाहटें जोर थीं। करीना कपूर को भोपाल लोकसभा सीट से कांग्रेस के टिकट दिए जाने की चर्चा है।

दरअसल, भोपाल के कुछ स्थानीय नेता बॉलीवुड की ग्लैमर गर्ल करीना को भोपाल से सांसद बनते देखना चाहते हैं। इन नेताओं ने करीना को भोपाल से टिकट देने की मांग हाईकमान तक पहुंचा दी है।

मनोरंजन

शिंदे की शिवसेना में शामिल हुए गोविंदा, मुंबई उत्तर पश्चिम लोकसभा सीट से लड़ सकते हैं चुनाव

Published

on

Loading

मुंबई। महाराष्ट्र की राजनीति से बड़ी खबर सामने आई है। बॉलीवुड एक्टर गोविंदा ने शिवसेना शिंदे गुट का दामन थाम लिया है। बालासाहब ठाकरे भवन में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की मौजूदगी में उन्होंने पार्टी ज्वॉइन की। बताया जा रहा है कि वे मुंबई उत्तर पश्चिम लोकसभा सीट से लोकसभा चुनाव लड़ सकते हैं।

इस अवसर पर गोविंदा ने कहा कि एकनाथ शिंदे जी का धन्यवाद, आज के दिन शिवसेना जॉइन करने का मतलब भगवान से मिली प्रेरणा है। उन्होंने कहा कि 2004 से 2009 तक कांग्रेस पार्टी का सांसद रहा। अब चौदह बरस के बनवास के बाद शिवसेना में शामिल हुआ हूं। गोविंदा ने कहा मुंबई अब पहले सुंदर और विकसित दिखाई पड़ रही है। यहां विकास के काम हो रहे हैं ।

इससे पहले शिंदे गुट के नेता कृष्णा हेगड़े ने गोविंदा से उनके आवास पर मुलाकात की थी, तभी से कयास लगाए जा रहे थे कि वे शिवसेना शिंदे गुट में शामिल हो सकते हैं। सीएम एकनाथ शिंदे की ओर से गोविंदा को लोकसभा चुनाव लड़ाया जा रहा है। वे मुंबई उत्तर पश्चिम सीट से ताल ठोक सकते हैं। शिवसेना यूटीबी ने अमोल कीर्तिकर को इस सीट से चुनावी मैदान में उतारा है। अगर शिवसेना शिंदे गुट ने टिकट दिया तो गोविंदा मुंबई ईस्ट वेस्ट पर अमोल कीर्तिकर को कड़ी चुनौती दे सकते हैं।

Continue Reading

Trending