Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

Video: जब सोनू निगम ने मरोड़ दिया फैन का हाथ और फिर…

Published

on

Loading

हाल ही में बॉलीवुड के मशहूर सिंगर सोनू निगम एक कार्यक्रम में पहुंचे थे। जब वो बाहर आएं तो एक शख्‍स उनके साथ सेल्‍फी लेने के लिए आगे बढ़ा। उस दौरान सोनू ने कुछ ऐसा किया, जिसके बाद वो बहुत ट्रोल हुए। दरअसल, शख्‍स ने सेल्फी लेते हुए अपना हाथ सोनू निगम के कंधे पर रख दिया जिसके बाद उन्‍होंने उसका
हाथ मरोड़ दिया।

इस वीडियो में शख्स को लगा कि शायद फोटो नहीं हो पाएगी, लेकिन फिर सोनू ने आराम से फोटो खिंचवाई। लेकिन इस घटना के बाद सोनू निगम सोशल मीडिया
पर निशाने पर आ गए।

इस वीडियो पर एक यूजर ने लिखा है कि भारत में पब्लिक फिगर अपने चाहने वालों के साथ ऐसा कर सकते हैं। शौहरत घमंड लेकर आती है। एक दूसरे यूजर ने इसे सोनू निगम की ओवर एक्‍ट‍िंग बताया है।

प्रादेशिक

धनबाद में बॉलीवुड एक्टर पंकज त्रिपाठी के जीजा की सड़क हादसे में मौत, बहन की हालत गंभीर

Published

on

Loading

धनबाद। बॉलीवुड एक्टर पकंज त्रिपाठी के जीजा राकेश तिवारी की एक सड़क हादसे में मौत हो गई है। वहीं उनकी बहन की हालत गंभीर है जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।.हादसा बेहद भीषण था जिसमें उनकी कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई है। ये एक्सिडेंट शनिवार की शाम करीब चार बजे धनबाद जिले के निरसा चौक के पास हुआ है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राकेश तिवारी पत्नी सरिता तिवारी के साथ अपनी कार से धनबाद से कोलकाता जा रहे थे। चश्मदीदों के मुताबिक कार तेज रफ्तार में थी। निरसा चौक पर एक ऑटो को बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से टकरा गई। इसमें कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है।

हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे। स्थानीय लोगों की मदद से एंबुलेस से धनबाद एसएनएमएमसीएच भेज दिया गया था। यहां राकेश तिवारी की इलाज के दौरान मौत हो गई। हालांकि, उनकी पत्नी की हालत गंभीर बनी हुई है. हादसे की खबर पाकर पंकज त्रिपाठी मुंबई से कोलकाता एयरपोर्ट उतरकर निजी कार से धनबाद के लिए रवाना हो गए हैं।

Continue Reading

Trending