IANS News
टैक्स फ्रॉड मामले में रोनाल्डो को 23 महीने की जेल
मेड्रिड, 22 जनवरी (आईएएनएस)| स्पेन की स्थानीय अदालत ने दिग्गज फुटबाल खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो को टैक्स फ्रॉड के एक मामले में 1.88 करोड़ यूरो का जुर्माना लगाया है साथ ही 23 महीने की सजा भी सुनाई है, लेकिन रियल मेड्रिड के पूर्व खिलाड़ी को जेल नहीं जाना पड़ेगा क्योंकि स्पेन में दो साल से कम की सजा के लिए आमतौर पर दोषी को जेल में नहीं डाला जाता।
रोनाल्डो की सजा अभियोजन पक्ष को दिए गए उस कबूलनामे के बाद आई है, जिसमें उन्होंने 2011-14 के बीच टैक्स घोटाले की बात को माना है। इसके लिए उन्हें मेड्रिड की स्थानीय अदालत में पेश होने को कहा गया था।
अभियोजन पक्ष ने रोनाल्डो पर 1.47 करोड़ यूरो के टैक्स फ्रॉड का आरोप लगाया था लेकिन पुर्तगाल के खिलाड़ी की अपील के बाद रकम को 57 लाख यूरो तक सीमित कर दिया था।
रोनाल्डो के साथ उनके पूर्व साथी जाबी अलोंसो भी मेड्रिड अदालत में पेश हुए थे। अभियोजन पक्ष ने उनको पांच साल की सजा और 40 लाख यूरो के जुर्माने की अपील की थी। अलोंसो पर अभियोजन पक्ष ने 2010-12 के बीच टैक्स घोटाले के तीन आरोप लगाए हैं। अलोसों ने हालांकि कहा कि वह निर्दोष हैं।
IANS News
टेनिस : दुबई चैम्पियनशिप में सितसिपास ने मोनफिल्स को हराया
दुबई, 1 मार्च (आईएएनएस)| ग्रीस के युवा टेनिस खिलाड़ी स्टेफानोस सितसिपास ने शुक्रवार को दुबई ड्यूटी फ्री चैम्पियनशिप के पुरुष एकल वर्ग के सेमीफाइनल में फ्रांस के गेल मोनफिल्स को कड़े मुकाबले में मात देकर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
वर्ल्ड नंबर-11 सितसिपास ने वर्ल्ड नंबर-23 मोनफिल्स को कड़े मुकाबले में 4-6, 7-6 (7-4), 7-6 (7-4) से मात देकर फाइनल में प्रवेश किया।
यह इन दोनों के बीच दूसरा मुकाबला था। इससे पहले दोनों सोफिया में एक-दूसरे के सामने हुए थे, जहां फ्रांस के खिलाड़ी ने सीधे सेटों में सितसिपास को हराया था। इस बार ग्रीस के खिलाड़ी ने दो घंटे 59 मिनट तक चले मुकाबले को जीत कर मोनफिल्स से हिसाब बराबर कर लिया।
फाइनल में सितसिपास का सामना स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर और क्रोएशिया के बोर्ना कोरिक के बीच होने वाले दूसरे सेमीफाइनल के विजेता से होगा। सितसिपास ने साल के पहले ग्रैंड स्लैम आस्ट्रेलियन ओपन में फेडरर को मात दी थी।
-
नेशनल3 days ago
प्रियंका गांधी ने सहारनपुर में किया रोड शो, कहा- मोदी सत्ता को पूजते हैं सत्य को नहीं
-
नेशनल3 days ago
चुनावी व्यस्तता के बावजूद पीएम मोदी ने लाइव देखा रामलला के मस्तक पर हुआ सूर्य का अद्भुत तिलक
-
मनोरंजन3 days ago
24 अप्रैल को लता दीनानाथ मंगेशकर अवॉर्ड’ से सम्मानित होंगे अमिताभ बच्चन
-
खेल-कूद3 days ago
IPL 2024 : आज होगी दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस के बीच भिड़ंत, जानें किसका पलड़ा है भारी
-
नेशनल1 day ago
लोकसभा चुनाव: पहले चरण में मोदी सरकार के 11 कैबिनेट मंत्रियों की परीक्षा, देखें लिस्ट
-
नेशनल1 day ago
पीएम मोदी की लोगों से अपील, इस बात मतदान का नया रिकार्ड बनाएं
-
उत्तर प्रदेश1 day ago
लोकसभा चुनाव: पहले चरण में यूपी की आठ सीटों पर वोटिंग जारी, कई दिग्गजों की किस्मत दांव पर
-
नेशनल24 hours ago
अमरोहा की रैली में बोले पीएम मोदी, ‘मोहम्मद शमी का कमाल पूरी दुनिया ने देखा’