Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

जिसे बॉलीवुड के खान समझ रहे थे बच्चा, उसने खत्म कर दी तीनों की बादशाह!

Published

on

Loading

मुंबई। पाकिस्तान में हुए सर्जिकल स्ट्राइक पर बनी फिल्म उरी बॉक्स ऑफिस पर लगातार झंडे गाड़ रही है। विक्की कौशल की यह फिल्म दर्शकों को खूब पसंद आ रही है।

फिल्म रिलीज होने के दस दिन बाद भी शानदार कमाई कर रही है। फिल्म समीक्षक के मुताबिक यह फिल्म दसवें दिन 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लेगी।

शनिवार को फिल्म ने ताबड़तोड़ कमाई करते हुए 13 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन किया। फिल्म एक्सपर्ट्स के मुताबिक अगर फिल्म की रफ्तार यही रही तो यह फिल्म 150 करोड़ से ज्यादा कमाई कर सकती है।

समीक्षकों का मानना है कि यह फिल्म विक्की के लिए मील का पत्थर साबित हो सकता है। विक्की की इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर बड़े-बड़े दिग्गजों को मात दे दी है।

जहां एक ओर शाहरुख खान की फिल्म जीरो 200 करोड़ के बजट के बाद भी 100 करोड़ रुपए नहीं कमा सकी वहीं विक्की की यह फिल्म मात्र 10 दिनों में जीरो को पछाड़ दिया है। फिल्म की यह अगर जारी रहती है तो यह फिल्म जल्द ही आमिर खान की ठग्स ऑफ हिंदोस्तान को भी पीछे छोड़ देगी।

मनोरंजन

शिंदे की शिवसेना में शामिल हुए गोविंदा, मुंबई उत्तर पश्चिम लोकसभा सीट से लड़ सकते हैं चुनाव

Published

on

Loading

मुंबई। महाराष्ट्र की राजनीति से बड़ी खबर सामने आई है। बॉलीवुड एक्टर गोविंदा ने शिवसेना शिंदे गुट का दामन थाम लिया है। बालासाहब ठाकरे भवन में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की मौजूदगी में उन्होंने पार्टी ज्वॉइन की। बताया जा रहा है कि वे मुंबई उत्तर पश्चिम लोकसभा सीट से लोकसभा चुनाव लड़ सकते हैं।

इस अवसर पर गोविंदा ने कहा कि एकनाथ शिंदे जी का धन्यवाद, आज के दिन शिवसेना जॉइन करने का मतलब भगवान से मिली प्रेरणा है। उन्होंने कहा कि 2004 से 2009 तक कांग्रेस पार्टी का सांसद रहा। अब चौदह बरस के बनवास के बाद शिवसेना में शामिल हुआ हूं। गोविंदा ने कहा मुंबई अब पहले सुंदर और विकसित दिखाई पड़ रही है। यहां विकास के काम हो रहे हैं ।

इससे पहले शिंदे गुट के नेता कृष्णा हेगड़े ने गोविंदा से उनके आवास पर मुलाकात की थी, तभी से कयास लगाए जा रहे थे कि वे शिवसेना शिंदे गुट में शामिल हो सकते हैं। सीएम एकनाथ शिंदे की ओर से गोविंदा को लोकसभा चुनाव लड़ाया जा रहा है। वे मुंबई उत्तर पश्चिम सीट से ताल ठोक सकते हैं। शिवसेना यूटीबी ने अमोल कीर्तिकर को इस सीट से चुनावी मैदान में उतारा है। अगर शिवसेना शिंदे गुट ने टिकट दिया तो गोविंदा मुंबई ईस्ट वेस्ट पर अमोल कीर्तिकर को कड़ी चुनौती दे सकते हैं।

Continue Reading

Trending