Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

रणवीर सिंह ने किया सनसनीखेज खुलासा, 15 नवंबर नहीं बहुत पहले ही कर ली थी दीपिका से शादी!

Published

on

Loading

मुंबई। रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण 14-15 नवबंर को इटली के लेक कोमो में शादी के बंधन में बंध गए। शादी के बाद रणवीर दीपिका का काफी ख्याल रख रहे हैं।

वह एक आदर्श पति बनने की हर संभव कोशिश कर रहे हैं। शादी के बाद हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान रणवीर ने कुछ ऐसा कह दिया जिसे जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे।

एक इंटरव्यू में बातचीत के दौरान रणवीर ने कहा कि उनकी और दीपिका की शादी बहुत पहले ही हो गई थी। दरअसल, रणवीर ने अपने और दीपिका के रिश्ते के बारे में बात करते हुए कहा कि शादी से पहले उन्होंने अपने दिमाग में दीपिका से शादी कर ली थी।

रणवीर के इस खुलासे के बाद अब यह साफ हो गया है कि दीपिका को डेट करने के दौरान दिमागी रूप से पत्नी मानने की वजह से ही शायद रणवीर दीपिका का इतना ख्याल रख पाए जिसकी वजह से यह प्यार शादी तक पहुंच सका।

प्रादेशिक

धनबाद में बॉलीवुड एक्टर पंकज त्रिपाठी के जीजा की सड़क हादसे में मौत, बहन की हालत गंभीर

Published

on

Loading

धनबाद। बॉलीवुड एक्टर पकंज त्रिपाठी के जीजा राकेश तिवारी की एक सड़क हादसे में मौत हो गई है। वहीं उनकी बहन की हालत गंभीर है जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।.हादसा बेहद भीषण था जिसमें उनकी कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई है। ये एक्सिडेंट शनिवार की शाम करीब चार बजे धनबाद जिले के निरसा चौक के पास हुआ है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राकेश तिवारी पत्नी सरिता तिवारी के साथ अपनी कार से धनबाद से कोलकाता जा रहे थे। चश्मदीदों के मुताबिक कार तेज रफ्तार में थी। निरसा चौक पर एक ऑटो को बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से टकरा गई। इसमें कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है।

हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे। स्थानीय लोगों की मदद से एंबुलेस से धनबाद एसएनएमएमसीएच भेज दिया गया था। यहां राकेश तिवारी की इलाज के दौरान मौत हो गई। हालांकि, उनकी पत्नी की हालत गंभीर बनी हुई है. हादसे की खबर पाकर पंकज त्रिपाठी मुंबई से कोलकाता एयरपोर्ट उतरकर निजी कार से धनबाद के लिए रवाना हो गए हैं।

Continue Reading

Trending