Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

2016 में उरी सर्जिकल स्ट्राइक के बाद, एक बार फिर हुई Surgical strike, देखें Video

Published

on

Loading

सितंबर 2016 को आतंकवादी हमले के जवाब में भारतीय सेना ने सर्जिकल स्ट्राइक कर मुंहतोड़ जवाब दिया था। इस सर्जिकल स्ट्राइक पर बनी फिल्म ‘उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक’ को रिलीज हुए एक हफ्ते हो चुके हैं। सर्जिकल स्ट्राइक पर बनी फिल्म को भी पाइरेसी की समस्या से जूझना पड़ रहा है। पाइरेटेड वर्जन की वजह से फिल्म मेकर्स को करोड़ों का नुकसान उठाना पड़ता है। लेकिन मेकर्स ने कुछ ऐसा किया जिससे पाइरेटेड वर्जन डाउनलोड करने वालों को हैरान कर दिया गया।

दरअसल, एक शख्स ने टोरेंट ऐप से 3.8 जीबी की उरी फिल्म डाउनलोड की। लेकिन उसमें 40 सेकेंड के वीडियो में विक्की कौशल और यामी गौतम नजर आते हैं। वीडियो में पहले तो लगता है कि फिल्म चल रही है, लेकिन फिर क्या होता है आप इस वीडियो में देखिए –


आपको बता दें, इस वीडियो में विक्की कौशल कहते हैं कि ‘हमने आपकी स्क्रीन पर सर्जिकल स्ट्राइक कर दी है और आपको पता भी नहीं चला। फिल्म थियेटर में जाकर देखिए चोरी छिपे अवैध रूप से डाउनलोड करके नहीं।’ वहीं यामी गौतम कहती हैं कि ‘जब हमारी आर्मी सर्जिकल स्ट्राइक कर आतंकवादियों को मार सकती है तो क्या हम आपके टोरेंट में घुस नहीं सकते।’

इस फिल्म में विक्की कौशल के साथ यामी गौतम और परेश रावल लीड रोल में हैं। 25 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म को करीब 800 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया है। और इस फिल्म ने अभी तक 91 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। बता दें, सितंबर 2016 को आतंकवादी हमले के जवाब में भारतीय सेना ने सर्जिकल स्ट्राइक कर मुंहतोड़ जवाब दिया था।.

मनोरंजन

24 अप्रैल को लता दीनानाथ मंगेशकर अवॉर्ड’ से सम्मानित होंगे अमिताभ बच्चन

Published

on

Loading

मुंबई। बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन करीब पांच दशक से फिल्म इंडस्ट्री पर राज कर रहे हैं। उन्होंने एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दी हैं। अब तक अमिताभ को कई अवार्ड्स से सम्मानित किया जा चुका है। ऐसे में उनकी अवार्ड लिस्ट में एक और नाम जुड़ें जा रहा है।

बिग बी को लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। साल 2022 में दुनिया को अलविदा कह चुकी लगा मंगेशकर की याद में इस पुरस्कार को बनाया गया है। ये पुरस्कार खासतौर पर उन लोगों के लिए है जिन्होंने अपने काम से समाज पर बड़ा प्रभाव डाला हो।

इससे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को इस अवार्ड से सम्मानित किया गया था। इसके बाद 2023 में यह अवार्ड लता मंगेशकर की बहन आशा भोसले को दिया गया था। वहीं अब बिग बी को भी इस अवार्ज से सम्मानित किया जाएगा। बिग बी को यह सम्मान लता मंगेशकर के पिता एवं संगीत जगत के दिग्गज दीनानाथ मंगेशकर के स्मृति दिवस पर 24 अप्रैल को दिया जाएगा।

Continue Reading

Trending