Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

ये हैं पाकिस्तान के इकलौते दबंग हिंदू प्रिंस, खातिरदारी में लगे रहते हैं सैकड़ों मुसलमान!

Published

on

Loading

नई दिल्ली। पाकिस्तान एक मुस्लिम राष्ट्र है जहां 99 फीसद से ज्यादा मुसलमानों की आबादी है, लेकिन आज हम आपको पाकिस्तान के एक ऐसे प्रिंस के बारे में बताने जा रहे हैं जो मुस्लिम बहुल देश में भी शान से रहते हैं। हम बात कर रहे हैं के उमरकोट रियासत के प्रिंस करणी सिंह की।

दरअसल भारत-पाक बंटवारे के बाद कई रियासतें पाकिस्तान का हिस्सा बन गईं। इनमें से एक उमरकोट रियासत भी है। बंटवारे के समय राणा चंद्र सिंह इसके राजा थे।

 

हमीर सिंह करणी उनके बेटे हैं और उनके बेटे हैं करणी सिंह। करणी सिंह की शादी साल 2015 में राजस्थान की प्रिंसेस पद्मिनी से हुई। इस शादी में बॉलीवुड की कई हस्तियां भी शामिल हुई थीं।

प्रिंस करणी सिंह को शिकार का शौक है। उनके बॉडीगार्ड हमेशा एके 47 राइफल और शॉटगन साथ रखते हैं। राणा चंद्र सिंह सात बार एमपी और सेंट्रल मिनिस्टर रह चुके हैं। वे पूर्व पीएम जुल्फिकार अली भुट्टो के करीबी दोस्त थे। वह सात बार एमपी और सेंट्रल मिनिस्टर रह चुके हैं।

बाद में उन्होंने अलग हिंदू पार्टी बनाई जिसका झंडा केसरिया रंग का था और ओम और त्रिशूल का निशान था। राणा चंद्र सिंह का साल 2009 में निधन हो गया था। इसके बाद उनके बेटे हमीर सिंह करणी भी राजनीति में सक्रीय है। प्रिंस करणी अपने पिता के साथ इलेक्शन कैंपेन में साथ दिखते हैं।

अन्तर्राष्ट्रीय

हेलीकॉप्टर दुर्घटना में केन्या के रक्षा प्रमुख की मौत, राष्ट्रपति ने दिए जांच के आदेश

Published

on

Loading

नई दिल्ली। केन्या के आर्मी चीफ जनरल फ्रांसिस ओगोला की एक हेलीकॉप्टर दुर्घटना में मौत हो गई है। उनके साथ हेलीकॉप्टर पर सवार 9 और लोगों की भी जान चली गई। केन्या के राष्ट्रपति विलियम रुटो ने घटना के संबंध में जानकारी दी। राष्ट्रपति विलियम रुटो ने कहा कि केन्या के रक्षा प्रमुख और नौ अन्य शीर्ष अधिकारियों की गुरुवार को देश के एक दूरदराज के इलाके में एक सैन्य हेलीकॉप्टर दुर्घटना में मृत्यु हो गई।

रुटो ने कहा, ‘मुझे केन्या रक्षा बलों के प्रमुख जनरल फ्रांसिस ओमोंडी ओगोला के निधन की घोषणा करते हुए गहरा दुख हो रहा है। दुर्घटना के कारण का पता लगाने के लिए एक जांच टीम गठित की गई है और उन्हें एल्गेयो मराकवेट काउंटी में दुर्घटना स्थल पर भेजा गया है।’

रूटो ने बताया कि जनरल ओगोला केन्या के उत्तरी रिफ्ट क्षेत्र में सैनिकों के साथ बैठक करने और वहां पर चल रहे स्कूल नवीकरण का निरीक्षण करने के लिए गुरुवार को नैरोबी से रवाना हुए थे। उन्होंने कहा, ‘मेरे लिए, केन्या रक्षा बलों के कमांडर-इन-चीफ के रूप में, यह केन्या रक्षा बलों की बिरादरी के लिए एक दुखद क्षण है और यह राष्ट्र के लिए सबसे दुर्भाग्यपूर्ण दिन है। हमारी मातृभूमि ने अपने सबसे बहादुर जनरलों में से एक को खो दिया है।’

राष्ट्रपति ने घोषणा की है कि केन्या में शुक्रवार से तीन दिनों का शोक मनाया जाएगा। केन्या के रक्षा मंत्रालय की वेबसाइट के अनुसार, जनरल ओगोला 1984 में केन्याई रक्षा बलों में शामिल हुए और केन्या वायु सेना में तैनात होने से पहले 1985 में वो दूसरे लेफ्टिनेंट बने थे। राष्ट्रपति के प्रवक्ता हुसैन मोहम्मद के अनुसार, हेलीकॉप्टर दुर्घटना के बाद केन्याई राष्ट्रपति ने नैरोबी में देश की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद की एक तत्काल बैठक बुलाई है।

Continue Reading

Trending