Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

इस एक्ट्रेस के लिए महेश भट्ट ने छोड़ दी थी बीवी-बेटी, रहस्यमय हालात में हुई थी मौत

Published

on

Loading

बॉलीवुड की Diva परवीन बाबी एक ऐसी अदाकारा थीं, जिनकी फिल्मों से ज्यादा लोग उनकी निजी ज़िंदगी के बारे में जानना चाहते थे। आपको 2006 में आई फिल्म ‘वो लम्हे’ तो याद ही होगी। ये फिल्म उनकी याद में बनाई गई थी। इस फिल्म को फ़िल्मकार महेश भट्ट ने बनाया था।

IMAGE COPYRIGHT: GOOGLE

ऐसा कहा जाता है कि ये फिल्म बाबी के जीवन पर आधारित थी। इस फिल्म में कंगना रनौत बाबी के किरदार में नजर आईं थी। वहीं शाइनी आहूजा महेश भट्ट के किरदार में दिखे थे। यह फिल्म 8 करोड़ के बजट में बनी थी लेकिन फिल्म ने 7 करोड़ रुपए ही कमाए थे।

IMAGE COPYRIGHT: GOOGLE

बॉलीवुड गलियारों में ये फिल्म नहीं चली लेकिन इसपर गॉसिप खूब बनीं। बाबी की जिंदगी के साथ उनकी मौत भी रहस्यमयी रही। उन्हें सीजोफ्रेनिया बीमारी हुई थीं। करीबी लोगों की मानें तो उन्होंने शादी नहीं की थी, लेकिन कहा जाता रहा कि महेश भट्ट, कबीर बेदी एवं डैनी से उनके घनिष्ठ संबंध थे।

IMAGE COPYRIGHT: GOOGLE

आपको बता दें, फिल्म ‘अर्थ’ ने महेश भट्ट को रातों-रात स्टार बना दिया था। 1977 के आखिर में महेश और परवीन के बीच रोमांस शुरू हुआ था। तब महेश शादीशुदा थे, लेकिन वो अपनी पत्नी और बेटी पूजा भट्ट को छोड़कर परवीन बाबी के साथ रहने लगे थे।

IMAGE COPYRIGHT: GOOGLE

ऐसा कहा जाता है कि रिलेशनशिप में होने के बाद बाबी को महेश से दूरी बर्दाश्त नहीं हुई, जिसकी वजह से उन्होंने अपने आप को नशे में डूबो गयी और साल 2005 में रहस्यमय हालात में दुनिया को अलविदा कह दिया।

प्रादेशिक

धनबाद में बॉलीवुड एक्टर पंकज त्रिपाठी के जीजा की सड़क हादसे में मौत, बहन की हालत गंभीर

Published

on

Loading

धनबाद। बॉलीवुड एक्टर पकंज त्रिपाठी के जीजा राकेश तिवारी की एक सड़क हादसे में मौत हो गई है। वहीं उनकी बहन की हालत गंभीर है जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।.हादसा बेहद भीषण था जिसमें उनकी कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई है। ये एक्सिडेंट शनिवार की शाम करीब चार बजे धनबाद जिले के निरसा चौक के पास हुआ है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राकेश तिवारी पत्नी सरिता तिवारी के साथ अपनी कार से धनबाद से कोलकाता जा रहे थे। चश्मदीदों के मुताबिक कार तेज रफ्तार में थी। निरसा चौक पर एक ऑटो को बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से टकरा गई। इसमें कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है।

हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे। स्थानीय लोगों की मदद से एंबुलेस से धनबाद एसएनएमएमसीएच भेज दिया गया था। यहां राकेश तिवारी की इलाज के दौरान मौत हो गई। हालांकि, उनकी पत्नी की हालत गंभीर बनी हुई है. हादसे की खबर पाकर पंकज त्रिपाठी मुंबई से कोलकाता एयरपोर्ट उतरकर निजी कार से धनबाद के लिए रवाना हो गए हैं।

Continue Reading

Trending