Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

इस पाकिस्तानी लड़की से थे सलमान खान के संबंध, खुलासा कर बताया क्या हुआ था उस रात!

Published

on

Loading

मुंबई। बॉलीवुड के दबंग यानि सलमान खान इंडस्ट्री के मोस्ट इलिजिबल बैचलर में आज भी शुमार होते हैं। मौजूदा समय में कहा जाता है कि सलमान जिस भी फिल्म में काम करते हैं उसके हिट होने की गारंटी होती है।

आज हम आपको सलमान से जुड़ी एक ऐसी बात बताने जा रहे हैं जिसे जानकर आप हैरान रह जाएंगे। आपको जानकर हैरानी होगी कि लाखों भारतीय लड़कियों के दिलों पर राज करने वाले सलमान का दिल किसी पाकिस्तानी लड़की के लिए धड़कता था।

इस पाकिस्तानी एक्ट्रेस का नाम सोमी अली है। सोमी ने सलमान के साथ अपने संबंधो का खुलासा अपनी आत्मकथा में किया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सोमी ने एक इंटरव्यू के दौरान सलमान से जुड़े कई राज खोले हैं। सोमी ने बताया कि सलमान की फिल्म ‘मैनें प्यार किया’ देखते ही वह उनकी दीवानी हो गई थीं और उसी रात सब छोड़-छाड़कर भारत आने की ठान ली थी।

दरअसल, सोमी को उस रात सपना आया था कि उनकी और बॉलीवुड के प्रेम यानी सलमान की शादी हो रही है। बस जैसे ही उनकी आंख खुली वो पूरे घर में सूटकेस ढूंढ़ने के लिए भागती रहीं।

सोमी का भारत जाने का फैसला सुन कर पहले तो उनकी मां काफी नाराज हुईं लेकिन आखिरकार उन्हें अपनी की बात समझ आ गई। बता दें कि सोमी की उम्र उस वक्त महज 16 साल थी।

वहीं सलमान और सोमी का रिश्ता लगभग 8 सालों तक चला था। सलमान, सोमी के लिए काफी सीरियस थे। यहां तक की दोनों ने साथ फिल्में भी की लेकिन सलमान के गुस्सैल बरताव की वजह से दोनों का रिश्ता टूट गया।

प्रादेशिक

धनबाद में बॉलीवुड एक्टर पंकज त्रिपाठी के जीजा की सड़क हादसे में मौत, बहन की हालत गंभीर

Published

on

Loading

धनबाद। बॉलीवुड एक्टर पकंज त्रिपाठी के जीजा राकेश तिवारी की एक सड़क हादसे में मौत हो गई है। वहीं उनकी बहन की हालत गंभीर है जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।.हादसा बेहद भीषण था जिसमें उनकी कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई है। ये एक्सिडेंट शनिवार की शाम करीब चार बजे धनबाद जिले के निरसा चौक के पास हुआ है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राकेश तिवारी पत्नी सरिता तिवारी के साथ अपनी कार से धनबाद से कोलकाता जा रहे थे। चश्मदीदों के मुताबिक कार तेज रफ्तार में थी। निरसा चौक पर एक ऑटो को बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से टकरा गई। इसमें कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है।

हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे। स्थानीय लोगों की मदद से एंबुलेस से धनबाद एसएनएमएमसीएच भेज दिया गया था। यहां राकेश तिवारी की इलाज के दौरान मौत हो गई। हालांकि, उनकी पत्नी की हालत गंभीर बनी हुई है. हादसे की खबर पाकर पंकज त्रिपाठी मुंबई से कोलकाता एयरपोर्ट उतरकर निजी कार से धनबाद के लिए रवाना हो गए हैं।

Continue Reading

Trending