Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

जब भाई ने दो बहनों से कर ली एक साथ शादी, जान कर घरवाले रह गए हैरान

Published

on

Loading

आए दिन हम लोगों हर रोज अजीबोगरीब घटनाओं के बारे में सुनते है। आज हम आपको एक ऐसी घटना के बारे में बताने जा रहे है, जिसे सुनकर आप दंग रह जाएंगे। अपने शयद ऐसी खबर कभी सुनी होगी। आपको बता दें, ये खबर पाकिस्तान की है।

IMAGE COPYRIGHT: GOOGLE

दरअसल, पाकिस्तान के एक व्यक्ति ने अपनी ही दो चचेरी बहनों से शादी कर ली। हैरान कर देने वाली बात ये है कि घर वालों ने भी किसी भी तरह का विरोध नहीं किया। बल्कि धूमधाम से दोनों बहनों की शादी उनके ही चचेरे भाई से करवा दी।

दरअसल, इस पाकिस्तानी युवक का नाम अजहर हैदरी है। जिसके बचपन में ही उसकी सगाई उसकी एक चचेरी बहन से कर दी गई थी। लेकिन वो जब बड़ा हुआ तो उसे अपनी दूसरी चचेरी बहन से प्यार हो गया। इसी बीच उस शख्स ने फैसला किया कि वह अपनी दोनों ही चचेरी बहनों से शादी करेगा। इस बात पर घर वालों ने भी इस बात के लिए हामी भर दी।

अन्तर्राष्ट्रीय

अमेरिका में पढ़ाई कर रहे दो भारतीय छात्रों की सड़क हादसे में मौत, कॉलेज से घर लौटते समय हुआ हादसा

Published

on

Loading

न्यूयार्क। अमेरिका में पढाई कर रहे तेलंगाना के दो छात्रों की सड़क हादसे में मौत हो गई है। दोनों छात्रों निवेश मुक्का और गौतम कुमार पारसी की शनिवार रात एरिजोना के पियोरिया में उस समय जान चली गई, जब उनकी कार दूसरी कार से जा टकराई। दोनों की उम्र 19 वर्षीय थी।

रिपोर्ट के अनुसार, निवेश करीमनगर जिले के हुजूराबाद शहर का रहने वाला था, वहीं गौतम कुमार जनगांव जिले के स्टेशन घनपुर का रहने वाला था। दोनों एरिजोना स्टेट यूनिवर्सिटी में कंप्यूटर साइंस में इंजीनियरिंग कर रहे थे।

दोनों अपने दोस्तों के साथ विश्वविद्यालय से घर लौट रहे थे, तभी सामने से आ रही कार ने उनके वाहन को टक्कर मार दी। निवेश और गौतम की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य घायल हो गए। निवेश डॉक्टर दंपत्ति नवीन और स्वाति का बेटा था। दोनों छात्रों के परिवारों ने भारत सरकार से शवों को वापस लाने में मदद की अपील की है।

 

Continue Reading

Trending