Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

दही खाने के तुरंत बाद ना खाएं ये चीज़े वरना शरीर में बन जाएगा जहर

Published

on

Loading

दही खाने के तुरंत बाद इन चीजों का सेवन नहीं कारण चाहिए। अगर आप इन तीन चीजों का गलती से सेवन कर लेते है, तो इससे शरीर मे जहर बन सकता है। आइए जानते है कि दही के साथ किन चीजों को नहीं खाना चाहिए।

IMAGE COPYRIGHT: GOOGLE

बता दें कि दही खाने के बाद आपको उड़द की दाल का सेवन नही करना है, क्योंकि दही की तासीर ठंडी होती है, और उड़द दाल की तासीर गर्म होती है, जिसके कारण आपको हृदय संबंधी प्रॉब्लम का सामना करना पड़ सकता है।

IMAGE COPYRIGHT: GOOGLE

आप लोगो को बता दें कि दही की तासीर ठंडी होती है। इसलिए आप दही खाने के बाद किसी भी गर्म तासीर वाली चीज़ो का खाएं। दही खाने के बाद तुरंत मछली का सेवन न करे। क्योंकि मछली की तासीर गर्म होती है, जिसके कारण आपको पेट से संबंधित प्रॉब्लम हो सकती है।

#curd #health #healthylifestyle #healthcare

नेशनल

कर्नाटक के मंत्री बोले- मोदी-मोदी के नारे लगाने वालों को थप्पड़ मारे जाने चाहिए

Published

on

Loading

बेंगलुरु। कर्नाटक के मंत्री शिवराज तंगाडागी ने विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा कि ‘मोदी-मोदी’ के नारे लगाने वाले युवकों और छात्रों को थप्पड़ मारे जाने चाहिए। मंत्री ने हर साल दो करोड़ नौकरियां देने का वादा पूरा नहीं करने का आरोप लगाते हुए बीजेपी नीत केंद्र सरकार पर भी निशाना साधा। कन्नड़ एवं संस्कृति मंत्री ने यह भी कहा कि भाजपा को आगामी लोकसभा चुनाव में वोट मांगने के लिए शर्म आनी चाहिए, क्योंकि वह विकास के मोर्चे पर भी विफल रही है।

“दो करोड़ नौकरियां देने का वादा किया था”

तंगाडागी ने कहा, “उन्हें शर्म आनी चाहिए। वे विकास का एक काम तक नहीं कर पाए, फिर किस मुंह से वोट मांग रहे हैं। उन्होंने दो करोड़ नौकरियां देने का वादा किया था। क्या उन्होंने किसी को नौकरी दी। जब नौकरियों के बारे में पूछो तो वे कहते हैं- पकौड़े बेचो, उन्हें शर्म आनी चाहिए।” कोप्पल जिले के करातागी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, अगर कोई छात्र या युवक अब भी ‘मोदी-मोदी’ कहे तो उन्हें थप्पड़ मारे जाने चाहिए

भाजपा के वरिष्ठ नेता और पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय महासचिव सी टी रवि ने मंत्री की टिप्पणियों को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, “आगामी लोकसभा चुनाव कांग्रेस के बहुत बुरी तरह से हारने को भांपकर वे निचले स्तर पर पहुंच गए हैं और वे प्रधानमंत्री मोदी को तानाशाह कहते हैं!” भाजपा ने निर्वाचन आयोग को याचिका देकर मंत्री के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

Continue Reading

Trending