Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

हनीमून मनाने पर मिलेगा 70 लाख रुपए का इनाम, बस वाइफ को माननी होगी…

Published

on

Loading

आज के दौर में शादी के बाद लोग हनीमून जाते ही जाते है। ऐसे में अगर आपको कोई हनीमून मनाने के लिए रुपए दे। जी हां, एक होटल हनीमून मनाने के लिए कोई 70 लाख का इनाम मिल सकता, लेकिन इसके लिए एक शर्त है।

दरअसल, इजराइल के इस होटल ने अपने मेहमानों के लिए एक ऑफर निकाला है। आपको 70 लाख का इनाम तब मिलेगा, जब उस शख्स कि वाइफ प्रेग्नेंट होगी। इसके लिए इस होटल में एक डॉक्टर रहेगा, जो इस बात की पुष्टि करेगा कि आप पहले से प्रेग्नेंट तो नहीं हैं। इसके बाद वह यह तय करेगा कि आप होटल में आने के बाद प्रेग्नेंट हुई या नहीं।

IMAGE COPYRIGHT: GOOGLE

आपको बता दें, अगर डॉक्टर आपके सही समय पर प्रेग्नेंट होने की पुष्टि कर देता है। तो आपको होटल से ये इनाम मिल जाएगा और होटल की ओर से ही आपकी ट्रिप का पूरा खर्चा उठाया जाएगा।

गौरतलब है कि होटल ये ऑफर को चार साल में एक बार देता है। होटल मालिक का कहना है कि ऐसी डील मार्केटिंग स्ट्रैटिजी के तहत ही दी जाती है, इससे काफी लोगों को फायदा होता है और हमारा होटल भी फुल रहता है। लोगों का कहना है कि इससे उनके हनीमून का मजा दोगुना हो जाता है। ऐसे में लोगों को बेहद आकर्षित करते हैं।

अन्तर्राष्ट्रीय

सरबजीत सिंह के हत्यारे की लाहौर में हत्या, अज्ञात हमलावरों ने घर में घुसकर मारी गोली

Published

on

Loading

नई दिल्ली। पाकिस्तान की जेल में सरबजीत सिंह की हत्या करने वाले शख्स अमीर सरफराज तांबा अज्ञात बंदूकधारियों ने घर में घुसकर गोली मारकर हत्या कर दी है। जानकारी के मुताबिक, अमीर सरफराज तांबा लाहौर के इस्लामपुरा इलाके में रहता था, जहां मोटरसाइकिल सवार हमलावरों ने उसके घर में घुसकर उसे मौत के घाट उतार दिया।

सरबजीत सिंह की हत्या करने वाले अमीर सरफराज को लश्कर-ए-तैयबा के संस्थापक हाफिज सईद का करीबी माना जाता था। सरफराज को ‘लाहौर के असली डॉन’ के नाम से जाना जाता था। सरफराज पाकिस्तान में कई संदिग्ध गतिविधियों में लिप्त था और और सरकार और प्रशासन का संरक्षण प्राप्त था। FIR में सरफराज के भाई जुनैद ने पूरे घटनाक्रम का सिलसिलेवार जिक्र किया है।

जुनैद ने बताया कि जिस समय अज्ञात बंदूकधारी घर में घुसे, तब वह अपने भाई सरफराज के साथ घर में मौजूद था। जुनैद ने बताया कि वो ग्राउंड फ्लोर पर था, जबकि अमीर सरफराज ऊपर वाले फ्लोर पर था। दोपहर में करीब 12.40 बजे पर 2 अज्ञात लोग मोटरसाइकिल पर सवार होकर उसके घर पहुंचे। इसमें से एक व्यक्ति ने हेलमेट पहना था और दूसरे व्यक्ति ने मास्क लगाया था। दोनों ने घर में घुसते ही अमीर सरफराज पर 3 गोलियां चलाई और फरार हो गए।

गौरतलब है कि भारतीय नागरिक सरबजीत सिंह को पाकिस्तान ने जासूसी का आरोप लगाकर गिरफ्तार किया था। सरबजीत 30 अगस्त 1990 को गलती से पाक सीमा में चला गया था। तब पाक पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया था और इस्लामाबाद में हुए बम धमाकों के मामले में गिरफ्तार किया था। पाक पुलिस का दावा था कि भारत के तरनतारन के गांव भिखीविंड निवासी सरबजीत सिंह भारतीय एजेंसियों का जासूस है। कई सालों तक पाक जेल में बंद रखने के बाद पाक खुफिया एजेंसी ISI के इशारों पर अमीर सरफराज ने साल 2013 में जेल में सरबजीत की हत्या कर दी थी।

Continue Reading

Trending