Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

लोकसभा चुनाव से पहले अरविंद केजरीवाल को लगा बड़ा झटका, इस बड़े नेता ने छोड़ी पार्टी!

Published

on

Loading

नई दिल्ली। 2019 के आम चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी को तगड़ा झटका लगा है। आम आदमी पार्टी के विधायक बलदेव सिंह ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। आपको बता दें बलदेव सिंह पंजाब के जैता विधानसभा क्षेत्र से विधायक थे।

अरविंद केजरीवाल को लिखे अपने इस्तीफे में बलदेव सिंह ने कहा, ‘आम आदमी पार्टी ने अपने मौलिक विचारों और सिद्धांतों को पूरी तरह छोड़ दिया, जिसके चलते मुझे पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देना पड़ रहा है।

मुझे पार्टी छोड़ने का दुख है। मैं अन्ना हजारे के भ्रष्टाचार विरोधी आंदोलन से काफी प्रभावित हुआ था और आम आदमी पार्टी का हिस्सा बनने का फैसला लिया था।’

उन्होंने अपने इस्तीफे में कहा, ‘मैंने अपने देश और खासकर पंजाब राज्य की सामाजिक-राजनीतिक स्थिति को सुधारने के लिए हेड टीचर की सरकारी नौकरी छोड़ दी थी। मुझे नौकरी छोड़े हुए चार साल का समय गुजर गया। मेरे इस कदम से न सिर्फ मेरे परिवार को परेशानी में डाला, बल्कि इससे मेरा भविष्य भी अनिश्चित हो गया।’

बलदेव सिंह ने केजरीवाल को संबोधित इस्तीफे में कहा, ‘मैंने सिर्फ आपके और आम आदमी पार्टी के बुलंद नारों के लिए यह जोखिम लेना पसंद किया। मेरे जैसे कई पंजाबियों ने सपना देखा था कि आम आदमी पार्टी के आने से पंजाब की स्थिति को सुधार होगा। इसके लिए सभी ने साल 2014 के लोकसभा चुनाव में जोरशोर से कोशिश की और पंजाब से आम आदमी पार्टी के चार सांसदों को जिताकर संसद भेजा।’ इससे पहले वरिष्ठ वकील HS फुल्का ने आम आदमी पार्टी  से इस्तीफा दे चुके हैं।

 

नेशनल

शाम 5 बजे तक किस राज्य में कितने प्रतिशत हुआ मतदान, जानें यहां

Published

on

Loading

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के तहत आज 16 राज्य और 5 केन्द्र शासित प्रदेशों में वोटिंग हो रही है। इसके साथ ही अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम विधानसभा के लिए भी आज वोट डाले जा रहे हैं। 16 करोड़ 63 लाख से ज्यादा मतदाता 102 सीटों के लिए पहले फेज में 1 हज़ार 625 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। आइये जानते शाम पांच बजे तक किस राज्य में कितना मतदान हुआ है।

शाम 5 बजे तक किस राज्य में कितना हुआ मतदान

अंडमान-निकोबार – 56.87
अरुणांचल प्रदेश – 63.03
असम -70.77
बिहार – 46.32
छग – 63.41
जम्मू कश्मीर – 65.08
लक्ष्द्वीव – 59.02
मप्र – 63.25
महाराष्ट्र – 54.85
मणिपुर- 67.46
मेघालय – 69.91
मिजोरम – 52.62
नागालैंड – 55.72
पूड्डूचेरी – 72.84
राजस्थान -50.27
सिक्किम – 67.58
तमिलनाडु – 62.02
त्रिपुरा – 76.10
उत्तर प्रदेश – 57.54
उत्तराखंड – 53.56
पश्चिम बंगाल – 77.57

Continue Reading

Trending