Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

मकर संक्रांति पर यूपी के डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा ने दी देशवासियों शुभकामनाएं

Published

on

Loading

लखनऊ। पूरे देश में मकर संक्रांति का त्यौहार बड़े धूमधाम से मनाया जा रहा है। यूपी के उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने भी देशवासियों को मकर संक्रांति की शुभकामनाएं दी। इस दौरान उन्होंने बसपा सुप्रीमो मायावती और अखिलेश यादव पत्नी डिम्पल यादव को जन्मदिन की शुभकामनाएं भी दीं। इस दौरान उन्होंने विपक्ष पर जमकर हमला बोला।
दिनेश शर्मा ने कहा कि गठबंधन से सत्ता पक्ष की नींद उड़ गई है, ये कहना गलत है। नींद उनकी उड़ गई है जो सत्ता से दूर चले गए हैं। उन्होंने कहा कि पूर्व में दो लड़के यह सोचकर निकले थे कि हम मोदी जी को रोक लेंगे लेकिन दोनों परास्त हुए।
दिनेश शर्मा ने कहा कि ये सभी दलों का अधिकार है कि वह किस से मिले, किसके साथ गठबंधन करे। लेकिन ये नेताओं का गठबंधन हो सकता है। कार्यकर्ताओं का नहीं। ये गठबंधन रहेगा या नहीं ये आगे की बात है लेकिन उनके एक विधायक ने इसका विरोध भी कर दिया है।
उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने दलितों और वंचितों को उचित सम्मान दिलाया है। अति पिछड़े के रूप में पीएम मोदी  और दलित के रूप में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद सर्वोच्च पद पर पहुंचे हैं। हमारी सरकार ने नौकरियों में क्रमवार व्यवस्था कर दी है। किसानों को भुगतान की व्यवस्था हो रही है तो 70% के बजट में किसानों, गरीब की उन्नति के लिए लगाया है। गांव-गांव बिजली पहुंची है।
दिनेश शर्मा ने कहा कि सबसे ज्यादा लाभ पिछड़ों और दलितों को हुआ है। सौभाग्य योजना में सबसे ज्यादा गरीबों को फायदा हुआ है। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत भी ऐसे लोगों को ही आवास मिला है। भारतीय जनता पार्टी दो सांसदों से चलकर आज इस स्थिति में पहुंची है। आज बीजेपी दुनिया ाकी सबसे बड़ी पार्टी है।

प्रादेशिक

लोकसभा चुनाव: उत्तराखंड की पांच सीटों पर मतदान जारी, बीजेपी प्रत्याशी अजय भट्ट ने डाला वोट

Published

on

Loading

देहरादून। लोकसभा चुनाव के तहत आज उत्तराखंड की 5 लोकसभा सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं। लोग अपने घरों से निकल कर अपने मताधिकार का उपयोग करने मतदान केंद्रों पर पहुंच रहे हैं। मतदान केंद्रों के बाहर लोगों की लंबी लंबी कतारें लगी हुई हैं। देश के इस महापर्व को मानने के लिए लोगों में उत्साह दिखाई दे रहा है।

पुरुषों के साथ महिलाएं भी वोट के लिए लाइनों में लगी हैं। बुजुर्ग, महिलाएं, पुरुष, युवा सभी लोग अपना वोट डालने मतदान केंद्रों पर पहुंच रहे हैं। इसी क्रम में डीएम सोनिका सिंह ने मतदान केंद्र पहुंचकर मतदान किया। अपर मुख्य राज्य निर्वाचन अधिकारी विजय कुमार जोगदंडे भी अपनी पत्नी के साथ मतदान केंद्र पहुंचे और मतदान किया। वहीं उत्तराखंड के पूर्व सीएम और पूर्व केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने टिहरी लोकसभा सीट के, मसूरी विधानसभा क्षेत्र में बूथ संख्या 83 में बेटी आरुषि निशंक एवं विदुशी निशंक के साथ मतदान करके लोकतंत्र के महापर्व में अपनी भागीदारी की।

नैनीताल उधमसिंह नगर लोकसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी अजय भट्ट ने रानीखेत में अपने मत का प्रयोग किया। अजय भट्ट जिस सीट से लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं रानीखेत उससे दूर है लेकिन लोकतंत्र के महापर्व पर वो रानीखेत गए और वोट डाला। अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ लोकसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी अजय टम्टा ने अल्मोड़ा के दुगालखोला पंचायत घर में वोट डाला। भाजपा प्रत्याशी अजय टम्टा ने अपनी पत्नी के साथ पहुंचकर किया मतदान।

पौड़ी गढ़वाल लोकसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी अनिल बलूनी ने नकोट में वोट डाला। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट के जरिए बताया कि- आज विकसित भारत संकल्प के लिए अपने गांव में मतदान किया। अवश्य मतदान करें, सोच विचार कर करें। आपका एक वोट आपके लिए सरकार चुनता है और देश का भविष्य तय करता है। सक्षम, विकसित और उज्जवल भारत के लिए अवश्य मतदान करें। वन्दे मातरम्! भारत माता की जय!

Continue Reading

Trending