Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

राजकुमार हिरानी पर लगे मीटू के आरोप के बाद शरमन जोशी ने दिया हैरान कर देने वाला बयान, कहा-वो तो…

Published

on

Loading

मुंबई। बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर राजकुमार हिरानी पर लगे मीटू के आरोपों से पूरी फिल्म इंडस्ट्री सकते में है। हिरानी पर यह आरोप फिल्म संजू में उन्हें असिस्ट कर चुकी एक महिला ने लगाया है।

महिला का कहना है कि छह महीने तक हिरानी द्वारा उसका यौन उत्पीड़न किया गया। हिरानी पर लगे इन आरोपों के बाद उनकी ही फिल्म अभिनेता शरमन जोशी का बड़ा बयान सामने आया है।

शरमन ने राजकुमार का साथ देते हुए कहा कि वो तो निषठावान और चरित्रवान शख्स हैं। शमरन ने ट्वीट कर कहा, “राजू सर अत्यधिक निष्ठावान, चरित्रवान और सम्मानित शख्स हैं, जितने भी गुणों की कल्पना की जा सकती है, वे सभी उनमें हैं। मैं उनसे बहुत प्रेरित हूं और उनसे बहुत कुछ सीखा है। मैं बस यही कहना चाहता हूं कि सर, यह वक्त भी बीत जाएगा।”

प्रादेशिक

धनबाद में बॉलीवुड एक्टर पंकज त्रिपाठी के जीजा की सड़क हादसे में मौत, बहन की हालत गंभीर

Published

on

Loading

धनबाद। बॉलीवुड एक्टर पकंज त्रिपाठी के जीजा राकेश तिवारी की एक सड़क हादसे में मौत हो गई है। वहीं उनकी बहन की हालत गंभीर है जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।.हादसा बेहद भीषण था जिसमें उनकी कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई है। ये एक्सिडेंट शनिवार की शाम करीब चार बजे धनबाद जिले के निरसा चौक के पास हुआ है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राकेश तिवारी पत्नी सरिता तिवारी के साथ अपनी कार से धनबाद से कोलकाता जा रहे थे। चश्मदीदों के मुताबिक कार तेज रफ्तार में थी। निरसा चौक पर एक ऑटो को बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से टकरा गई। इसमें कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है।

हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे। स्थानीय लोगों की मदद से एंबुलेस से धनबाद एसएनएमएमसीएच भेज दिया गया था। यहां राकेश तिवारी की इलाज के दौरान मौत हो गई। हालांकि, उनकी पत्नी की हालत गंभीर बनी हुई है. हादसे की खबर पाकर पंकज त्रिपाठी मुंबई से कोलकाता एयरपोर्ट उतरकर निजी कार से धनबाद के लिए रवाना हो गए हैं।

Continue Reading

Trending