Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

घर के नौकर से खौफ खाते हैं सलमान खान और उनके पिता, वजह है हैरान कर देने वाली!

Published

on

Loading

मुंबई। सलमान खान को बॉलीवुड में दबंग खान के नाम से भी जाना जाता है। माना जाता है सलमान जिस फिल्म में भी काम करते हैं उसके हिट होने की 100 फीसदी गारंटी होती है।

सलमान खान की पूरी फिल्म इंडस्ट्री में दबंगई चलती है लेकिन घर पर उनकी एक भी नहीं चलती। खबर पढ़कर आपको जरुर हैरानी हुई होगी लेकिन बात बिल्कुल सही है।

हाल ही में कपिल शर्मा के शो पर इस बात का खुलासा खुद उनके पिता सलीम खान ने किया। सलीम खान ने बताया कि घर में एक ऐसा भी शख्स रहता है जिसके डांटने की किसी की भी हिम्मत नहीं होती।

इस शख्स का नाम गंगाराम है। गंगाराम सलीम की पत्नी सलमा के साथ ही आए थे। सलमा गंगाराम को बहुत मानती हैं यही वजह है कि उन्हें डांटने की हिम्मत किसी में नहीं होती है।

गंगाराम के बारे में सलीम कहते हैं कि ‘गंगाराम मेरी पत्नी के साथ दहेज में आए थे। इन्हें डांटने की किसी में हिम्मत नहीं। एक बार मैनें इन्हें डांट दिया था तो मेरी पत्नी ने मुझसे 6 महीने तक बात नहीं की।

मनोरंजन

शिंदे की शिवसेना में शामिल हुए गोविंदा, मुंबई उत्तर पश्चिम लोकसभा सीट से लड़ सकते हैं चुनाव

Published

on

Loading

मुंबई। महाराष्ट्र की राजनीति से बड़ी खबर सामने आई है। बॉलीवुड एक्टर गोविंदा ने शिवसेना शिंदे गुट का दामन थाम लिया है। बालासाहब ठाकरे भवन में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की मौजूदगी में उन्होंने पार्टी ज्वॉइन की। बताया जा रहा है कि वे मुंबई उत्तर पश्चिम लोकसभा सीट से लोकसभा चुनाव लड़ सकते हैं।

इस अवसर पर गोविंदा ने कहा कि एकनाथ शिंदे जी का धन्यवाद, आज के दिन शिवसेना जॉइन करने का मतलब भगवान से मिली प्रेरणा है। उन्होंने कहा कि 2004 से 2009 तक कांग्रेस पार्टी का सांसद रहा। अब चौदह बरस के बनवास के बाद शिवसेना में शामिल हुआ हूं। गोविंदा ने कहा मुंबई अब पहले सुंदर और विकसित दिखाई पड़ रही है। यहां विकास के काम हो रहे हैं ।

इससे पहले शिंदे गुट के नेता कृष्णा हेगड़े ने गोविंदा से उनके आवास पर मुलाकात की थी, तभी से कयास लगाए जा रहे थे कि वे शिवसेना शिंदे गुट में शामिल हो सकते हैं। सीएम एकनाथ शिंदे की ओर से गोविंदा को लोकसभा चुनाव लड़ाया जा रहा है। वे मुंबई उत्तर पश्चिम सीट से ताल ठोक सकते हैं। शिवसेना यूटीबी ने अमोल कीर्तिकर को इस सीट से चुनावी मैदान में उतारा है। अगर शिवसेना शिंदे गुट ने टिकट दिया तो गोविंदा मुंबई ईस्ट वेस्ट पर अमोल कीर्तिकर को कड़ी चुनौती दे सकते हैं।

Continue Reading

Trending