Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

महागठबंधन के बाद अगली प्रधानमंत्री बन सकती हैं मायावती, आंकड़े देखकर चौंक जाएंगे आप!

Published

on

Loading

नई दिल्ली। शनिवार को समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) सुप्रीमो मायावती ने होटल ताज में यूपी में महागठबंधन की घोषणा कर दी।

नए फॉर्मूले के मुताबिक दोनों पार्टियां 38-38 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेंगी। महागठबंधन से दोनों ही दल (सपा-बसपा) उपचुनाव के नतीजों को दोहराने का सपना देख रही हैं।

इस महागठबंधन से यूपी में हाशिए पर चली गई मायावती की राजनीति को संजीवनी मिल गई है। ताजा गठबंधन के बाद मायावती यूपी में तो मजबूत नजर आ ही रही हैं साथ ही दूसरे राज्यों में भी उनकी ताकत बढ़ती जा रही है।

रविवार को तेजस्वी यादव से हुई मुलाकात के बाद अंदाजा लगाया जा सकता है कि यूपी के बाद अब मायावती की नजर बिहार में गठबंधन पर है। सूत्रों के मुताबिक डेढ़ घंटे चली इस  बैठक में दोनों के बीच महागठबंधन पर चर्चा हुई।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मायावती को तेजस्वी ने बिहार में महागठबंधन में शामिल होने का न्योता दिया है। खबरों की माने तो दूसरे राज्यों के मुख्यमंत्री भी मायावती को प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित करने पर सहमती जता सकते हैं।

बिहार और यूपी के महागठबंधन के बाद दूसरे राज्यों में अगर यह गठबंधन होता है तो बीजेपी के लिए इससे पार पाना काफी मुश्किल साबित हो सकता है।

अब देखना दिलचस्प होगा कि यूपी और बिहार में बन रहे इस नए सियासी समीकरण की काट बीजेपी किस तरह निकाल देती है।

नेशनल

प्रियंका गांधी ने सहारनपुर में किया रोड शो, कहा- मोदी सत्ता को पूजते हैं सत्य को नहीं

Published

on

Loading

सहारनपुर। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने 2024 लोकसभा चुनाव के तहत सहारनपुर में रोड शो किया। इस दौरान उन्होंने पीएम मोदी और बीजेपी पर जमकर निशाना साधा। प्रियंका ने कहा कि इस देश ने सत्ता को नहीं सत्य को पूजा है और मोदी सत्ता को पूजते हैं सत्य को नहीं। रोड शो के दौरान प्रियंका गांधी ने रामनवमी पर कहा कि भगवान राम ने भी सत्य की लड़ाई लड़ी थी। जब उनके सामने रावण युद्ध करने के लिए आया तो सारी शक्ति रावण के पास थी, लेकिन भगवान राम ने नौ व्रत रखकर सारी शक्ति अपने पास ले ली थी। इसके बाद रावण से युद्ध किया और सत्य की जीत हुई।

यह रोड शो कांग्रेस के लोकसभा उम्मीदवार इमरान मसूद के समर्थन में आयोजित किया गया था। प्रियंका गांधी ने कहा कि मैं हर जगह यही कह रही हूं कि ये चुनाव जनता का होना चाहिए, जनता के मुद्दों पर होना चाहिए। मोदी जी और बीजेपी के नेता बेरोजगारी, महंगाई, किसानों, महिलाओं की बात नहीं कर रहे हैं। जो असली समस्याएं महिलाओं-किसानों की है, उनके बारे में बात ही नहीं हो रही है। बात इधर उधर की ध्यान भटकाने की हो रही है। उन्होंने आगे कहा कि जो सत्ता में बैठे हैं, वह माता शक्ति और सत्य के उपासक नहीं हैं, ‘सत्ता’ के उपासक हैं। वो सत्ता के लिए किसी भी हद तक गिर जाएंगे। सत्ता के लिए सरकारें गिरा देंगे, विधायकों को खरीदेंगे, अमीरों को देश की संपत्ति दे देंगे। यह हमारे देश की परंपरा नहीं है। भगवान श्रीराम ‘सत्ता’ के लिए नहीं, ‘सत्य’ के लिए लड़े। इसलिए हम उनकी पूजा करते हैं। आज रामनवमी का शुभ दिन है, इसलिए मैं बहुत खुश हूं। वाल्मीकि रामायण में लिखा है कि जब भगवान राम युद्ध भूमि में उतरे तो देखा कि माता की शक्तियां रावण के पास थीं। जिसके बाद उन्होंने नौ दिनों तक माता की आराधना की और 108 नील कमल मां के चरणों में अर्पण किए।

उन्होंने कहा कि जिसके बाद माता ने उनकी परीक्षा लेने को सोची और 108वां कमल छिपा दिया। लेकिन, भगवान राम के पास श्रद्धा की शक्ति थी, उन्हें याद आया कि उनकी मां उन्हें बचपन में ‘राजीव लोचन’ कहती थीं। यह बात याद आते ही भगवान राम अपने नयन निकालने ही जा रहे थे, तभी माता ने उन्हें रोकते हुए कहा कि मैं तुम्हारी श्रद्धा से प्रसन्न हुई। मेरी शक्ति तुम्हारे साथ है। हम भगवान राम को इसलिए पूजते हैं, क्योंकि उन्होंने सच्ची श्रद्धा के साथ यह लड़ाई लड़ी और जनता को सर्वोपरि रखा। जनता पर अन्याय करने वाली भाजपा की विदाई तय है।

Continue Reading

Trending