Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

इस हॉट एक्ट्रेस के रह चुके हैं अक्षय-नाना और मिथुन से संबंध, नाम जानकर दंग रह जाएंगे आप!

Published

on

Loading

मुंबई। बॉलीवुड में हर एक्टर के स्टारडम का एक समय होता है जो वक्त के साथ खत्म हो जाता है। 70 के दशक में जब राजेश खन्ना ने पहले सुपरस्टार का तमगा हासिल किया था तो किसी ने यह नहीं सोचा था कि आगे चलकर अमिताभ उनकी जगह ले लेंगे।

आज हम एक ऐसी एक्ट्रेस के बारे में बताने जा रहे हैं जो 90 के दशक में बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस हुआ करती थी लेकिन कुछ गलत फैसलों की वजह से उसका करियर खत्म हो गया है।

हम बात कर रहे हैं मशहूर एक्ट्रेस आयशा जुलका की। आयशा ने 90 के दशक में लगभग हर सुपरस्टार के साथ काम किया। आयशा की जोड़ी सबसे ज्यादा अक्षय कुमार के साथ जमी।

कहा जाता है कि दोनों के बीच अफेयर भी था जहां एक ओर आयशा इस रिलेशन को लेकर सीरियस थीं वहीं अक्षय इस रिश्ते को लेकर बिल्कुल भी गंभीर नहीं थे, बाद में दोनों के अलग होने की ये ही वजह बनी।

अक्षय से अलग होने के बाद में उनका नाम मिथुन चक्रवर्ती के साथ जुड़ा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आयशा अक्षय से अलग होने के बाद 22 साल बड़े मिथुन के साथ लिव-इन में रहीं लेकिन यह रिलेशन भी ज्यादा दिनों तक नहीं चला और दोनों की राहें जुदा हो गईं।

इन दोनों सुपरस्टार के अलावा आयशा का नाम नाना पाटेकर से भी जोड़ा गया। साल 2003 में आई फिल्म आंच में आयशा के नाना के साथ बेहद बोल्ड सीन थे।

जिसको लेकर काफी विवाद हुआ बाद में यह खबरें भी आई कि दोनों रिलेशन में हैं। लेकिन यह जोड़ी भी ज्यादा दिनों तक नहीं चली। खबरों की माने तो दोनों के अलग की वजह नाना पाटेकर का बुरा बर्ताव था।

आयशा आज फिल्मों से दूर हैं और बिजनेस वुमेन बन चुकी हैं। उन्होंने 2003 में कंस्ट्रक्शन टाइकून समीर वाशी से शादी करके घर बसा लिया और अब वह अपने पति के साथ कंस्ट्रक्शन, स्पा और अपनी खुद की क्लोदिंग लाइन (Additions) जैसे कई बिजनेस संभाल रही हैं।

 

 

 

प्रादेशिक

धनबाद में बॉलीवुड एक्टर पंकज त्रिपाठी के जीजा की सड़क हादसे में मौत, बहन की हालत गंभीर

Published

on

Loading

धनबाद। बॉलीवुड एक्टर पकंज त्रिपाठी के जीजा राकेश तिवारी की एक सड़क हादसे में मौत हो गई है। वहीं उनकी बहन की हालत गंभीर है जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।.हादसा बेहद भीषण था जिसमें उनकी कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई है। ये एक्सिडेंट शनिवार की शाम करीब चार बजे धनबाद जिले के निरसा चौक के पास हुआ है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राकेश तिवारी पत्नी सरिता तिवारी के साथ अपनी कार से धनबाद से कोलकाता जा रहे थे। चश्मदीदों के मुताबिक कार तेज रफ्तार में थी। निरसा चौक पर एक ऑटो को बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से टकरा गई। इसमें कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है।

हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे। स्थानीय लोगों की मदद से एंबुलेस से धनबाद एसएनएमएमसीएच भेज दिया गया था। यहां राकेश तिवारी की इलाज के दौरान मौत हो गई। हालांकि, उनकी पत्नी की हालत गंभीर बनी हुई है. हादसे की खबर पाकर पंकज त्रिपाठी मुंबई से कोलकाता एयरपोर्ट उतरकर निजी कार से धनबाद के लिए रवाना हो गए हैं।

Continue Reading

Trending