Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

महागठबंधन से बीजेपी को नहीं इस पार्टी को होगा सबसे ज्यादा नुकसान, नाम जानकर चौंक जाएंगे आप!

Published

on

Loading

लखनऊ। शनिवार को लखनऊ के होटल ताज में समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष मायावती और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) सुप्रीमो मायावती ने महागठबंधन का एलान कर दिया।

यह महागठबंधन अब यूपी में लोकसभा चुनाव 38-38 सीटों पर लड़ेगा, जबकि दोनों ही पार्टियों ने रायबरेली और अमेठी में अपने कोई भी उम्मीदवार न उतारने का फैसला किया है।

यूपी में बने इस नए सियासी समीकरण से बीजेपी की राहें मुश्किल होती दिख रही हैं लेकिन इस महागठबंधन से सबसे ज्यादा नुकसान बीजेपी को नहीं बल्कि देश की सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस को हो सकता है।

साल 2009 में यूपी की 21 लोकसभा सीट जीतने वाली कांग्रेस 2014 आते-आते 2 सीटों पर सिमट गई। 2017 विधानसभा चुनाव में सपा के साथ गठबंधन करने का फायदा भी नहीं मिला और दोनों पार्टियों को बीजेपी के हाथों करारी शिकस्त झेलनी पड़ी।

23 साल से यूपी में कांग्रेस की स्थिति लगातार खराब होती जा रही है ऐसे में 2019 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को इस बार सिर्फ बीजेपी ही नहीं बल्कि महागठबंधन (सपा-बसपा) से भी पार पाना होगा। अगर 2019 के चुनाव में यह महागठबंधन हिट होता है तो यूपी में कांग्रेस का अस्तिव खतरे में पड़ सकता है।

नेशनल

प्रियंका गांधी ने सहारनपुर में किया रोड शो, कहा- मोदी सत्ता को पूजते हैं सत्य को नहीं

Published

on

Loading

सहारनपुर। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने 2024 लोकसभा चुनाव के तहत सहारनपुर में रोड शो किया। इस दौरान उन्होंने पीएम मोदी और बीजेपी पर जमकर निशाना साधा। प्रियंका ने कहा कि इस देश ने सत्ता को नहीं सत्य को पूजा है और मोदी सत्ता को पूजते हैं सत्य को नहीं। रोड शो के दौरान प्रियंका गांधी ने रामनवमी पर कहा कि भगवान राम ने भी सत्य की लड़ाई लड़ी थी। जब उनके सामने रावण युद्ध करने के लिए आया तो सारी शक्ति रावण के पास थी, लेकिन भगवान राम ने नौ व्रत रखकर सारी शक्ति अपने पास ले ली थी। इसके बाद रावण से युद्ध किया और सत्य की जीत हुई।

यह रोड शो कांग्रेस के लोकसभा उम्मीदवार इमरान मसूद के समर्थन में आयोजित किया गया था। प्रियंका गांधी ने कहा कि मैं हर जगह यही कह रही हूं कि ये चुनाव जनता का होना चाहिए, जनता के मुद्दों पर होना चाहिए। मोदी जी और बीजेपी के नेता बेरोजगारी, महंगाई, किसानों, महिलाओं की बात नहीं कर रहे हैं। जो असली समस्याएं महिलाओं-किसानों की है, उनके बारे में बात ही नहीं हो रही है। बात इधर उधर की ध्यान भटकाने की हो रही है। उन्होंने आगे कहा कि जो सत्ता में बैठे हैं, वह माता शक्ति और सत्य के उपासक नहीं हैं, ‘सत्ता’ के उपासक हैं। वो सत्ता के लिए किसी भी हद तक गिर जाएंगे। सत्ता के लिए सरकारें गिरा देंगे, विधायकों को खरीदेंगे, अमीरों को देश की संपत्ति दे देंगे। यह हमारे देश की परंपरा नहीं है। भगवान श्रीराम ‘सत्ता’ के लिए नहीं, ‘सत्य’ के लिए लड़े। इसलिए हम उनकी पूजा करते हैं। आज रामनवमी का शुभ दिन है, इसलिए मैं बहुत खुश हूं। वाल्मीकि रामायण में लिखा है कि जब भगवान राम युद्ध भूमि में उतरे तो देखा कि माता की शक्तियां रावण के पास थीं। जिसके बाद उन्होंने नौ दिनों तक माता की आराधना की और 108 नील कमल मां के चरणों में अर्पण किए।

उन्होंने कहा कि जिसके बाद माता ने उनकी परीक्षा लेने को सोची और 108वां कमल छिपा दिया। लेकिन, भगवान राम के पास श्रद्धा की शक्ति थी, उन्हें याद आया कि उनकी मां उन्हें बचपन में ‘राजीव लोचन’ कहती थीं। यह बात याद आते ही भगवान राम अपने नयन निकालने ही जा रहे थे, तभी माता ने उन्हें रोकते हुए कहा कि मैं तुम्हारी श्रद्धा से प्रसन्न हुई। मेरी शक्ति तुम्हारे साथ है। हम भगवान राम को इसलिए पूजते हैं, क्योंकि उन्होंने सच्ची श्रद्धा के साथ यह लड़ाई लड़ी और जनता को सर्वोपरि रखा। जनता पर अन्याय करने वाली भाजपा की विदाई तय है।

Continue Reading

Trending