Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

IANS News

बिहार और उत्तर प्रदेश में भाजपा का सफाया तय : तेजस्वी

Published

on

Loading

पटना, 12 जनवरी (आईएएनएस)| उत्तर प्रदेश में बहुजन समाज पार्टी (बसपा) और समाजवादी पार्टी (सपा) के 25 साल बाद एकबार फिर साथ आने के बाद राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद ने प्रसन्नता जाहिर करते हुए कहा कि बिहार और उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का सफाया तय है। बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी ने ट्वीट किया, “बिहार और उत्तर प्रदेश में भाजपा का सफाया तय है।”

तेजस्वी ने यहां कहा कि उत्तर प्रदेश में अखिलेश यादव और मायावती का गठबंधन अटूट है। उन्होंने कहा कि राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद पहले से ही चाहते थे कि उत्तर प्रदेश में सपा और बसपा में गठबंधन हो।

उल्लेखनीय है कि दोनों पार्टियों ने गठबंधन करते हुए 38-38 सीटों पर चुनाव लड़ने का औपचारिक ऐलान शनिवार को किया है।

उधर, बिहार महागठबंधन में शामिल हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा के प्रमुख और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने इस गठबंधन में कांग्रेस के शामिल न होने पर चिंता जाहिर करते हुए कहा कि कांग्रेस के गठबंधन में शामिल न होने का लाभ भाजपा को मिलेगा।

उन्होंने बसपा और सपा से अपने निर्णय पर पुनर्विचार करने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा है कि दोनों दलों को कांग्रेस को कम आंकने की भूल नहीं करनी चाहिए।

 

Continue Reading

IANS News

टेनिस : दुबई चैम्पियनशिप में सितसिपास ने मोनफिल्स को हराया

Published

on

Loading

 दुबई, 1 मार्च (आईएएनएस)| ग्रीस के युवा टेनिस खिलाड़ी स्टेफानोस सितसिपास ने शुक्रवार को दुबई ड्यूटी फ्री चैम्पियनशिप के पुरुष एकल वर्ग के सेमीफाइनल में फ्रांस के गेल मोनफिल्स को कड़े मुकाबले में मात देकर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

  वर्ल्ड नंबर-11 सितसिपास ने वर्ल्ड नंबर-23 मोनफिल्स को कड़े मुकाबले में 4-6, 7-6 (7-4), 7-6 (7-4) से मात देकर फाइनल में प्रवेश किया।

यह इन दोनों के बीच दूसरा मुकाबला था। इससे पहले दोनों सोफिया में एक-दूसरे के सामने हुए थे, जहां फ्रांस के खिलाड़ी ने सीधे सेटों में सितसिपास को हराया था। इस बार ग्रीस के खिलाड़ी ने दो घंटे 59 मिनट तक चले मुकाबले को जीत कर मोनफिल्स से हिसाब बराबर कर लिया।

फाइनल में सितसिपास का सामना स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर और क्रोएशिया के बोर्ना कोरिक के बीच होने वाले दूसरे सेमीफाइनल के विजेता से होगा। सितसिपास ने साल के पहले ग्रैंड स्लैम आस्ट्रेलियन ओपन में फेडरर को मात दी थी।

Continue Reading

Trending