Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

इस फ्लॉप एक्टर ने सलमान से छीनी बड़े बजट की फिल्म, नाम जानकर दंग रह जाएंगे आप!

Published

on

Loading

मुंबई। बॉलीवुड के दबंग खान सलमान खान के सितारे इन दिनों गर्दिश में चल रहे हैं। कभी हिट फिल्मों का गारंटी माने जाने वाले सलमान ईद के मौके पर भी रेस 3 को हिट न करा सके।

आलम यह था कि रिलीज के बाद फिल्म किसी तरह अपनी लागत निकालने में ही कामयाब रही। यह लगतार दूसरा मौका है जब सलमान की फिल्में ईद के मौके पर कोई खास कमाल नहीं दिखा सकी।

रेस 3 से पहले कबीर खान के निर्देशन में बनी फिल्म ट्यूबलाइट का भी कुछ ऐसा ही हाल देखा जा चुका है। सलमान की यह फिल्म किसी तरह 100 करोड़ का बिजनेस ही कर सकी थी।

इन फ्लॉप फिल्मों से उभरने से पहले सलमान को एक और तगड़ा झटका लगा है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक सलमान खान को एक बड़े बजट के फिल्म से बाहर करने की तैयारी की जा रही है।

यही फिल्म कोई और नहीं बल्कि रेस 4 है। सूत्रों के मुताबिक रेस 4 में प्रोड्यूसर रमेश तोरानी सलमान की जगह सैफ अली खान को वापस लेना चाहते हैं। आपको बता दें कि सैफ अली खान की आखिरी हिट फिल्म रेस 2 थी जिसका निर्देशन अब्बास-मस्तान ने किया था।

मनोरंजन

शिंदे की शिवसेना में शामिल हुए गोविंदा, मुंबई उत्तर पश्चिम लोकसभा सीट से लड़ सकते हैं चुनाव

Published

on

Loading

मुंबई। महाराष्ट्र की राजनीति से बड़ी खबर सामने आई है। बॉलीवुड एक्टर गोविंदा ने शिवसेना शिंदे गुट का दामन थाम लिया है। बालासाहब ठाकरे भवन में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की मौजूदगी में उन्होंने पार्टी ज्वॉइन की। बताया जा रहा है कि वे मुंबई उत्तर पश्चिम लोकसभा सीट से लोकसभा चुनाव लड़ सकते हैं।

इस अवसर पर गोविंदा ने कहा कि एकनाथ शिंदे जी का धन्यवाद, आज के दिन शिवसेना जॉइन करने का मतलब भगवान से मिली प्रेरणा है। उन्होंने कहा कि 2004 से 2009 तक कांग्रेस पार्टी का सांसद रहा। अब चौदह बरस के बनवास के बाद शिवसेना में शामिल हुआ हूं। गोविंदा ने कहा मुंबई अब पहले सुंदर और विकसित दिखाई पड़ रही है। यहां विकास के काम हो रहे हैं ।

इससे पहले शिंदे गुट के नेता कृष्णा हेगड़े ने गोविंदा से उनके आवास पर मुलाकात की थी, तभी से कयास लगाए जा रहे थे कि वे शिवसेना शिंदे गुट में शामिल हो सकते हैं। सीएम एकनाथ शिंदे की ओर से गोविंदा को लोकसभा चुनाव लड़ाया जा रहा है। वे मुंबई उत्तर पश्चिम सीट से ताल ठोक सकते हैं। शिवसेना यूटीबी ने अमोल कीर्तिकर को इस सीट से चुनावी मैदान में उतारा है। अगर शिवसेना शिंदे गुट ने टिकट दिया तो गोविंदा मुंबई ईस्ट वेस्ट पर अमोल कीर्तिकर को कड़ी चुनौती दे सकते हैं।

Continue Reading

Trending