Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

जानिए क्यों खाए जाते हैं मकरसंक्रांति पर तिल के लड्डू, वजह है हैरान कर देने वाली!

Published

on

Loading

नई दिल्ली। मकरसंक्रांति का त्यौहार जप, तप, श्राद्ध, दान, स्नान, तर्पण का पर्व है। इस बार भी ये पर्व 14  जनवरी को मनाया जायेगा। कहा जाता है कि मकर संक्रांति पर किया गया दान अक्षय फलदायी होता है, अर्थात इस दिन किए गए दान का फल सौ गुना होकर मिलता है।

अधिकांश लोगों का मानना है,कि त्योहारों में तला भुना खाकर अपनी सेहत को खराब कर लेते हैं। तो आइये जानते हैं, मकरसंक्रांति में क्यों खाए जाते हैं तिल-गुड़ के लड्डू…

तिल-गुड़ के लड्डू- मकर संक्रांति के समय तिल के लड्डू घर  घर बनाए जाते हैं। तिल के लड्डू पेट के लिए बहुत गुणकारी होते हैं, ये कब्ज, गैस और एसिडटी को खत्म करते हैं।  ठंड के मौसम में ये लड्डू शरीर में आवश्यक गर्माहट पैदा करने में विशेष रूप से सहायक है।

महिलाओं से सम्बंधित परेशानियों में भी ये लड्डू लाभकारी होते है। पाचन में मदद करते है और शरीर में खून की मात्रा को  भी बढ़ाते हैं। ये बालों एवं त्वचा के लिए विशेष रूप से लाभकारी है।

अन्तर्राष्ट्रीय

जेपी मॉर्गन के CEO बोले- अमेरिका को भी पीएम मोदी जैसे मजबूत नेता की जरुरत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। अमेरिकी बैंकिंग फर्म जेपी मॉर्गन चेज के सीईओ जेमी डिमन ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की है। उन्होंने तो यहाँ तक कह दिया कि अमेरिका को भी पीएम मोदी जैसे मजबूत नेताओं की आवश्यकता है। जेमी डिमन ने कहा कि पीएम मोदी ने भारत में जबदरस्त और अविश्वसनीय काम किया है। अमेरिका में भी भारत नरेंद्र मोदी की तरह का प्रधानमंत्री होना चाहिए।

इकोनॉमिक क्लब ऑफ न्यूयॉर्क की तरफ से आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जेमी डिमन ने कहा कि मैं अमेरिका के लिबरल प्रेस को जानता हूं, जो लगातार नरेंद्र मोदी की आलोचना करते हैं। उन्होंने 40 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकाला है.। इस दौरान डिमन ने भारत में गरीबी उन्मूलन, बुनियादी ढ़ांचे आर्थिक विकास समेत कई अन्य विषयों पर खुलकर बात रखीं।

उन्होंने कहा, “अमेरिका के कई अधिकारी भारत को लेकर कई बातें कहते हैं, लेकिन अपना देश कैसे चलाना है इस बारे में सोचने की जरूरत है। भारत में नरेंद्र मोदी चुनौतियों का सामना कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कुछ देशों की सरकारें जलवायु परिवर्तन और श्रम अधिकारों को लेकर भारत की आलोचना करती हैं, जबकि उनके पास शौचालय जैसी मूलभूत सुविधाएं नहीं है। फिर भी वो डटकर चुनौतियों का समाना कर रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘भारत ने एक नई चलन शुरू की है, जिसमें लोगों को फिंगर प्रिंट और आंख से पहचान की जाती है। यह भी भारत के लिए एक उल्लेखनीय है।

डिमन ने आगे कहा कि भारत मूलभूत सुविधाओं पर काम करते हुए आगे की दिशा में काम कर रहा है। विकासशील देश से विकसित देश की ओर बढ़ने के लिए वहां की सरकार लगातार प्रयास कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश को बढ़ाने के लिए लगातार काम कर रहे हैं।

Continue Reading

Trending