Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

IANS News

बिहार : ‘ज्ञानस्थली’ बोधगया में ‘बौद्घ महोत्सव’ शुरू, नीतीश ने किया उद्घाटन

Published

on

Loading

गया, 11 जनवरी (आईएएनएस)| बौद्ध संप्रदाय के प्रमुख तीर्थस्थल और विश्व प्रसिद्घ पर्यटक स्थल बिहार के बोधगया में शुक्रवार को बौद्ध महोत्सव 2019 का शानदार आगाज हुआ। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार को बोधगया के कालच्रक मैदान में दीप प्रज्वलित कर इस महोत्सव की औपचारिक शुरुआत की। महोत्सव के पहले दिन देश-विदेश के कलाकारों ने कालचक्र मैदान में बने भव्य मंच पर अपनी आकर्षक प्रस्तुति दी। तीन दिवसीय इस महोत्सव के पहले दिन श्रीलंका, तिब्बत, थाईलैंड, लाओस, वियतनाम सहित विभिन्न देशों से आए कलाकारों ने आए दर्शकों का मन मोह लिया।

इस मौके पर महाबोधि मंदिर परिसर के साथ-साथ पूरे बोधगया को सजाया गया है।

बौद्ध महोत्सव में आए लोगों को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बोधगया मंदिर प्रबंधकारिणी समिति (बीटीएमसी) सचिव नंजे दोरजे के कार्यो की सराहना की।

उन्होंने कहा, “शांति, प्रेम और अहिंसा का संदेश भगवान बुद्ध ने इसी धरती से दिया था। इसी उपदेश को लोगो तक पहुंचाना है।”

उन्होंने समाज में टकराव की स्थिति पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि आज समाज में टकराव की स्थिति बन जा रही है, जिसके लिए स्वभाव और पर्यावरण पर ध्यान देने की जरूरत है।

उन्होंने कहा कि इस टकराव की स्थिति से बचने के लिए भगवान बुद्ध के विचारों पर चर्चा करना होगा। इसे सांस्कृतिक कार्यक्रम के रूप में नहीं बल्कि बुद्ध के मूल बातों को समझना है। उन्होंने कहा कि आज आपस में भाईचारा, प्रेम, सद्भाव का वातावरण बनाना जरूरी है।

 

Continue Reading

IANS News

टेनिस : दुबई चैम्पियनशिप में सितसिपास ने मोनफिल्स को हराया

Published

on

Loading

 दुबई, 1 मार्च (आईएएनएस)| ग्रीस के युवा टेनिस खिलाड़ी स्टेफानोस सितसिपास ने शुक्रवार को दुबई ड्यूटी फ्री चैम्पियनशिप के पुरुष एकल वर्ग के सेमीफाइनल में फ्रांस के गेल मोनफिल्स को कड़े मुकाबले में मात देकर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

  वर्ल्ड नंबर-11 सितसिपास ने वर्ल्ड नंबर-23 मोनफिल्स को कड़े मुकाबले में 4-6, 7-6 (7-4), 7-6 (7-4) से मात देकर फाइनल में प्रवेश किया।

यह इन दोनों के बीच दूसरा मुकाबला था। इससे पहले दोनों सोफिया में एक-दूसरे के सामने हुए थे, जहां फ्रांस के खिलाड़ी ने सीधे सेटों में सितसिपास को हराया था। इस बार ग्रीस के खिलाड़ी ने दो घंटे 59 मिनट तक चले मुकाबले को जीत कर मोनफिल्स से हिसाब बराबर कर लिया।

फाइनल में सितसिपास का सामना स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर और क्रोएशिया के बोर्ना कोरिक के बीच होने वाले दूसरे सेमीफाइनल के विजेता से होगा। सितसिपास ने साल के पहले ग्रैंड स्लैम आस्ट्रेलियन ओपन में फेडरर को मात दी थी।

Continue Reading

Trending