Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

IANS News

चीन ने चांग ई-4 मिशन को सफल बताया

Published

on

Loading

बीजिंग, 11 जनवरी (आईएएनएस)| चीन ने शुक्रवार को चांग ई-4 मिशन को पूरी तरह सफल बताया। इस मिशन में अंतरिक्षयान ने चंद्रमा के सुदूर क्षेत्र में कदम रखा था। रिले उपग्रह क्वीकियाओ (मैगपी ब्रिज) की सहायता से चांग ई-4 के रोवर युतु-2 (जेड रैबिट-2) और लैंडर ने एक-दूसरे की तस्वीरें ली हैं, जो इसके सुचारु रूप में कार्य करने का संकेत है।

चाइना नेशनल स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन (सीएनएसए) ने कहा कि जांच में शामिल वैज्ञानिक उपकरणों ने अच्छी तरह से काम किया है और रोवर द्वारा ली गई तस्वीरें और डेटा को वापस ग्राउंड कंट्रोल में भेज दिया गया है।

शुक्रवार शाम 4.47 बजे बीजिंग एयरोस्पेस कंट्रोल सेंटर में लैंडर और रोवर की तस्वीरें एक बड़ी स्क्रीन पर दिखाई गईं। दोनों लैंडर पर चीनी राष्ट्रध्वज नजर आ रहे थे और तस्वीरों की पृष्ठभूमि में चंद्रमा की सतह नजर आ रही थी।

चांग ई-4 तीन जनवरी को 177.6 डिग्री पूर्वी देशांतर और 45.5 डिग्री दक्षिणी अक्षांश में चांद के अनदेखे हिस्से में उतरा था और फिर बीती रात रोवर चंद्रमा की सतह पर उतरा था।

 

Continue Reading

IANS News

टेनिस : दुबई चैम्पियनशिप में सितसिपास ने मोनफिल्स को हराया

Published

on

Loading

 दुबई, 1 मार्च (आईएएनएस)| ग्रीस के युवा टेनिस खिलाड़ी स्टेफानोस सितसिपास ने शुक्रवार को दुबई ड्यूटी फ्री चैम्पियनशिप के पुरुष एकल वर्ग के सेमीफाइनल में फ्रांस के गेल मोनफिल्स को कड़े मुकाबले में मात देकर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

  वर्ल्ड नंबर-11 सितसिपास ने वर्ल्ड नंबर-23 मोनफिल्स को कड़े मुकाबले में 4-6, 7-6 (7-4), 7-6 (7-4) से मात देकर फाइनल में प्रवेश किया।

यह इन दोनों के बीच दूसरा मुकाबला था। इससे पहले दोनों सोफिया में एक-दूसरे के सामने हुए थे, जहां फ्रांस के खिलाड़ी ने सीधे सेटों में सितसिपास को हराया था। इस बार ग्रीस के खिलाड़ी ने दो घंटे 59 मिनट तक चले मुकाबले को जीत कर मोनफिल्स से हिसाब बराबर कर लिया।

फाइनल में सितसिपास का सामना स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर और क्रोएशिया के बोर्ना कोरिक के बीच होने वाले दूसरे सेमीफाइनल के विजेता से होगा। सितसिपास ने साल के पहले ग्रैंड स्लैम आस्ट्रेलियन ओपन में फेडरर को मात दी थी।

Continue Reading

Trending