Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

शादी से पहले दीपिका पादुकोण को थी ये खतरनाक बीमारी, कई एक्ट्रेस गंवा चुकी हैं जान!

Published

on

Loading

मुंबई। दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने हाल ही में इटली के लेक कोमो में सात फेरे लिए। शादी के बाद दोनों ने कई रिशेप्शन पार्टी भी दी। शादी के बाद दोनों हैप्पीली मैरिड लाइफ एंजॉय कर रहे हैं।

आज हम आपको दीपिका के बारे में ऐसी बात बताने जा रहे हैं जिसे जानकर आपके होश उड़ जाएंगे। बहुत कम ही लोगों को पता है कि शादी से पहले दीपिका डिप्रेशन की बीमारी से पीड़ित थीं।

आपको बता दें कि डिप्रेशन बेहद खतरनाक बीमारी होती है जिसका इलाज समय रहते न किया गया तो यह कई बार जानलेवा साबित होता है। बॉलीवुड में बहुत सी अभिनेत्रियों की जान इसी बीमारी की वजह से जा चुकी है।

अपने उन तनावपूर्ण दिनों को याद कर दीपिका कई बार इमोशनल चुकी हैं। दीपिका ने इस खतरनाक बीमारी से डटकर सामना किया और आखिर में उन्होंने इस बीमारी पर जीत भी हासिल की।

डिप्रेशन पर दीपिका को मिली यह जीत उन सभी के लिए प्रेरणादायी है जो गंभीर बीमारी से ग्रस्त हैं। अब एक्ट्रेस की इसी जंग को किताब की शक्ल दी जाएगी।

किताब के रूप में रूप में दीपिका के डिप्रेशन से जंग की कहानी बच्चे पढ़ पाएंगे। इस किताब का नाम होगा The Dot That Went For A Walk. इसे लक्ष्मी नांबियर, रीमा गुप्ता और शारदा अक्किनेनी ने लिखा है।

किताब में 51 भारतीय महिलाओं की कहानी के बारे में बताया जाएगा। किताब का मकसद शुरुआती उम्र में बच्चों को वूमन पावर से अवगत कराना है। बुक में देशभर के 51 आर्टिस्टों के चित्रण (illustrations) को भी शामिल किया जाएगा।

मनोरंजन

24 अप्रैल को लता दीनानाथ मंगेशकर अवॉर्ड’ से सम्मानित होंगे अमिताभ बच्चन

Published

on

Loading

मुंबई। बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन करीब पांच दशक से फिल्म इंडस्ट्री पर राज कर रहे हैं। उन्होंने एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दी हैं। अब तक अमिताभ को कई अवार्ड्स से सम्मानित किया जा चुका है। ऐसे में उनकी अवार्ड लिस्ट में एक और नाम जुड़ें जा रहा है।

बिग बी को लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। साल 2022 में दुनिया को अलविदा कह चुकी लगा मंगेशकर की याद में इस पुरस्कार को बनाया गया है। ये पुरस्कार खासतौर पर उन लोगों के लिए है जिन्होंने अपने काम से समाज पर बड़ा प्रभाव डाला हो।

इससे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को इस अवार्ड से सम्मानित किया गया था। इसके बाद 2023 में यह अवार्ड लता मंगेशकर की बहन आशा भोसले को दिया गया था। वहीं अब बिग बी को भी इस अवार्ज से सम्मानित किया जाएगा। बिग बी को यह सम्मान लता मंगेशकर के पिता एवं संगीत जगत के दिग्गज दीनानाथ मंगेशकर के स्मृति दिवस पर 24 अप्रैल को दिया जाएगा।

Continue Reading

Trending