मनोरंजन
रोहित शेट्टी की फिल्म में नहीं नजर आएंगे बॉलीवुड के ‘सिंघम’! ये दिग्गज एक्टर लेगा जगह?
बॉलीवुड के जानेमाने निर्देशक रोहित शेट्टी की फिल्म ‘सिंबा’ ने बॉक्स ऑफिस पर खूब धमाल मचाया। इस फिल्म ने 12वें दिन 202 करोड़ की कमाई की। निर्देशक रोहित शेट्टी अब ‘सिंबा’ के बाद अक्षय कुमार के साथ फिल्म ‘सूर्यवंशी’ बनाने जा रहे है। इस फिल्म में अक्षय कुमार, एक खास रोल में नजर आएंगे।
हाल ही में एक इंटरव्यू में रोहित शेट्टी ने बताया कि इस फिल्म के नाम को रखने के लिए उन्होंने 1992 फिल्म ‘सूर्यवंशी’ के निर्देशक विजय घलानी से बात की और उनकी मंजूरी के बाद ही अपनी इस फिल्म का नाम ‘सूर्यवंशी’ रखा। बता दें, इस फिल्म में सलमान खान लीड रोल में नजर आये थे।
निर्देशक रोहित शेट्टी ने ये भी बताया कि अजय देवगन की फिल्म ‘सिंघम’ एक अलग फ्रेंचाईज़ी है। अक्षय के साथ आने वाली फिल्म बिलकुल अलग है। यह बात बिलकुल साफ़ है कि अक्षय कुमार, अजय देवगन की जगह नहीं ले रहे हैं।
रोहित ने अपने इंटरव्यू में ये भी बताया कि अक्षय कुमार की आने वाली फिल्म का नाम Sooryavanshi है, जबकि सलमान की फिल्म का नाम Suryavanshi था। इस फिल्म की शूटिंग अप्रैल से शुरू हो जाएंगी। इस फिल्म में अक्षय एंटी टेररिज्म स्क्वॉड के चीफ की भूमिका में नज़र आएंगे।
रिपोर्ट – अर्चना श्रीवास्तव
मनोरंजन
24 अप्रैल को लता दीनानाथ मंगेशकर अवॉर्ड’ से सम्मानित होंगे अमिताभ बच्चन
मुंबई। बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन करीब पांच दशक से फिल्म इंडस्ट्री पर राज कर रहे हैं। उन्होंने एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दी हैं। अब तक अमिताभ को कई अवार्ड्स से सम्मानित किया जा चुका है। ऐसे में उनकी अवार्ड लिस्ट में एक और नाम जुड़ें जा रहा है।
बिग बी को लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। साल 2022 में दुनिया को अलविदा कह चुकी लगा मंगेशकर की याद में इस पुरस्कार को बनाया गया है। ये पुरस्कार खासतौर पर उन लोगों के लिए है जिन्होंने अपने काम से समाज पर बड़ा प्रभाव डाला हो।
इससे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को इस अवार्ड से सम्मानित किया गया था। इसके बाद 2023 में यह अवार्ड लता मंगेशकर की बहन आशा भोसले को दिया गया था। वहीं अब बिग बी को भी इस अवार्ज से सम्मानित किया जाएगा। बिग बी को यह सम्मान लता मंगेशकर के पिता एवं संगीत जगत के दिग्गज दीनानाथ मंगेशकर के स्मृति दिवस पर 24 अप्रैल को दिया जाएगा।
-
फैशन5 hours ago
बालों को काला-घना और मजबूत बनाने के लिए अपनाएं यह आसान उपाय
-
नेशनल1 day ago
अमरोहा की रैली में बोले पीएम मोदी, ‘मोहम्मद शमी का कमाल पूरी दुनिया ने देखा’
-
नेशनल2 days ago
लोकसभा चुनाव: पहले चरण में मोदी सरकार के 11 कैबिनेट मंत्रियों की परीक्षा, देखें लिस्ट
-
नेशनल1 day ago
संजय सिंह ने उठाया सवाल, कहा- क्या जेल में केजरीवाल को जहर देकर मारने की रची जा रही साजिश
-
नेशनल1 day ago
पीएम मोदी की लोगों से अपील, इस बात मतदान का नया रिकार्ड बनाएं
-
उत्तर प्रदेश1 day ago
लोकसभा चुनाव: पहले चरण में यूपी की आठ सीटों पर वोटिंग जारी, कई दिग्गजों की किस्मत दांव पर
-
अन्तर्राष्ट्रीय1 day ago
हेलीकॉप्टर दुर्घटना में केन्या के रक्षा प्रमुख की मौत, राष्ट्रपति ने दिए जांच के आदेश
-
प्रादेशिक1 day ago
लोकसभा चुनाव: उत्तराखंड की पांच सीटों पर मतदान जारी, बीजेपी प्रत्याशी अजय भट्ट ने डाला वोट