Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

ये हैं बॉलीवुड की वो जोड़ियो जिनकी राह साल 2018 में हो गईं अलग, आखिरी नाम चौंकाने वाला!

Published

on

Loading

मुंबई। साल 2018 कुछ लोगों के लिए प्यार की सौगात लेकर आया वहीं कुछ सेलेब्रिटीज के लिए यह साल अच्छा नहीं रहा। 2018 में कई मशहूर जोड़िय़ा अलग हो गईं।

आइए जानते हैं कौन सी है वो जोड़ियां
1 -सुशांत सिंह राजपूत और कृति सेनन

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत और कृति सेनन का भी साल 2018 में ब्रेकअप हुआ है, कहा जाता है कि फिल्म राब्ता के शूटिंग के दौरान यह दोनों एक दूसरे के करीब आए थे।

2 -एली अवराम और हार्दिक पांड्या

अभिनेत्री एली अवराम और हार्दिक पांड्या का भी इस साल ब्रेकअप हुआ। ये बात और है कि इन दोनों ने कभी  अपने अफेयर को सार्वजनिक रूप से स्वीकार नहीं किया था। लेकिन  इस कपल को अक्सर डिनर करते और साथ घूमते देखा गया है।

3 -नेहा कक्कड़ और हिमांश कोहली

बॉलीवुड की मशहूर गायिका नेहा कक्कड़ और उनके बॉयफ्रेंड हिमांश कोहली का ब्रेकअप आजकल सुर्खियों में है, दोनों पिछले 4 साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे।

एक शो के दौरान नेहा फूट-फूटकर रोने लगी, इस बात से साफ जाहिर होता है कि नेहा कक्कड़ अभी भी अपने ब्रेकअप के सदमे से नहीं उबर पाई है।

मनोरंजन

शिंदे की शिवसेना में शामिल हुए गोविंदा, मुंबई उत्तर पश्चिम लोकसभा सीट से लड़ सकते हैं चुनाव

Published

on

Loading

मुंबई। महाराष्ट्र की राजनीति से बड़ी खबर सामने आई है। बॉलीवुड एक्टर गोविंदा ने शिवसेना शिंदे गुट का दामन थाम लिया है। बालासाहब ठाकरे भवन में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की मौजूदगी में उन्होंने पार्टी ज्वॉइन की। बताया जा रहा है कि वे मुंबई उत्तर पश्चिम लोकसभा सीट से लोकसभा चुनाव लड़ सकते हैं।

इस अवसर पर गोविंदा ने कहा कि एकनाथ शिंदे जी का धन्यवाद, आज के दिन शिवसेना जॉइन करने का मतलब भगवान से मिली प्रेरणा है। उन्होंने कहा कि 2004 से 2009 तक कांग्रेस पार्टी का सांसद रहा। अब चौदह बरस के बनवास के बाद शिवसेना में शामिल हुआ हूं। गोविंदा ने कहा मुंबई अब पहले सुंदर और विकसित दिखाई पड़ रही है। यहां विकास के काम हो रहे हैं ।

इससे पहले शिंदे गुट के नेता कृष्णा हेगड़े ने गोविंदा से उनके आवास पर मुलाकात की थी, तभी से कयास लगाए जा रहे थे कि वे शिवसेना शिंदे गुट में शामिल हो सकते हैं। सीएम एकनाथ शिंदे की ओर से गोविंदा को लोकसभा चुनाव लड़ाया जा रहा है। वे मुंबई उत्तर पश्चिम सीट से ताल ठोक सकते हैं। शिवसेना यूटीबी ने अमोल कीर्तिकर को इस सीट से चुनावी मैदान में उतारा है। अगर शिवसेना शिंदे गुट ने टिकट दिया तो गोविंदा मुंबई ईस्ट वेस्ट पर अमोल कीर्तिकर को कड़ी चुनौती दे सकते हैं।

Continue Reading

Trending