Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

लखनऊ बना वेब vs इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के क्रिकेट मैच का गवाह, इस टीम ने मारी बाजी

Published

on

Loading

लखनऊ। अपनी कलम से लोगों की समस्याओं को सामने लाने वाले पत्रकार रविवार 6 जनवरी को हाथ में बल्ला थामे नज़र आए। लखनऊ के अलीबाग रिजॉर्ट में इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और वेब मीडिया की टीमों के बीच एक मैत्री क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया। इस मैच में वेब मीडिया टीम की कप्तानी चन्द्रसेन वर्मा कर रहे थे जबकि इलेक्ट्रॉनिक मीडिया टीम की कमान अभिनव पांडे के हाथों में थी।

इस मैच में टॉस जीतकर वेब मीडिया के कप्तान चन्द्रसेन वर्मा ने पहले बल्लेबाज़ी करने का फैसला किया। बल्लेबाज़ी करने उतरे देवांशु तिवारी और बृजेश सिंह को शुरूआती ओवरों में काफी सधी हुई गेंदबाज़ी का सामना करना पड़ा। इलेक्ट्रॉनिक मीडिया टीम के गेंदबाज गगन मिश्रा ने अपनी धारदार गेंदबाज़ी से दोनों बल्लेबाज़ों को बांधे रखा।

हालांकि शुरूआती चार ओवरों में वेब मीडिया के बल्लेबाज़ों ने संभलकर बल्लेबाज़ी करने के बाद अपने हाथ खोले और मैदान पर चौकों-छक्कों की की झड़ी लगा दी।

वेब मीडिया ने बृजेश सिंह (50) और देवांशु तिवारी के नाबाद (47) रनों की बदौलत निर्धारित 15 ओवरों में 136 रनों का स्कोर खड़ा किया।

उत्तर प्रदेश

रामनवमी पर भगवान सूर्य ने किया रामलला के ललाट पर ‘सूर्य तिलक’

Published

on

Loading

अयोध्या। देशभर में आज रामनवी का पर्व बड़े ही धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस बार रामनवमी के मौके पर अयोध्या में खास आयोजन किया जा रहा है। 500 साल बाद अयोध्या में मर्यादा पुरुषोत्तम का सूर्य तिलक किया गया।

वैज्ञानिक दर्पण के जरिए सूर्य की किरण को भगवान रामलला के मस्तक पर पहुंचाया गया। इस दौरान सूर्य की किरणों ने लगभग 4 मिनट तक रामलला के ललाट की शोभा बढ़ाई। शंखों की ध्वनि, मंत्रोच्चारण और पुजारियों की मौजूदगी में सूर्य तिलक के अवसर को और भी शानदार बना दिया। दूसरी ओर श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया कि श्री रामनवमी की पावन बेला में आज, श्री राम जन्मभूमि मंदिर में प्रभु श्री रामलला सरकार का दिव्य अभिषेक किया गया।

भगवान राम के सूर्याभिषेक के बाद लोगों ने दिव्य दर्शन किए। अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण के बाद रामलला की ये पहली रामनवमी है। अयोध्या में रामनवमी की अद्भुत और विह्गम छटा दिखने को मिल रही है। इस दौरान रामलला की विशेष पूजा-अर्चना हुई। इस मौके पर राम मंदिर को फूलों और लाइटिंग से सजाया गया है। राम मंदिर के कपाट भक्तों के लिए सुबह 3.30 बजे खोल दिए गए हैं। यहां पर रात 11 बजे तक भक्त रामलला के दर्शन कर सकेंगे। यहां पर मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लग गया। दोपहर 12.16 बजे रामलला का सूर्यतिलक के भव्य दर्शन हुए।

इससे पहले श्रीराम जन्मभूमि के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास ने जानकारी दी थी कि सूर्य के तिलक का सफल परीक्षण पूरा कर लिया गया है। वैज्ञानिकों ने जिस तरह से प्रयास किया है, वह बहुत सराहनीय और वह बहुत अद्भुत है, क्योंकि सूर्य की किरणें भगवान रामलला के ठीक ललाट पर पड़ी है। जैसे ही सूर्य की किरणें प्रभु राम के माथे पर पड़ी, वैसे ही पता चल रहा है कि भगवान सूर्य उदय कर रहे हैं।

उन्होंने आगे कहा था कि इतना ही नहीं, त्रेता युग में भी जब प्रभु राम ने अवतार लिया था तो उस दौरान सूर्य देव एक महीने तक अयोध्या में रुके थे। त्रेता युग का वह दृश्य अब कलयुग में भी साकार हो रहा है। जब हम प्रभु राम का आरती उतार रहे थे और सूर्य देव उनके माथे पर राजतिलक कर रहे थे तो वह दृश्य बहुत अद्भुत दिख रहा था।

Continue Reading

Trending