Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

गंभीर रुप से घायल हुआ यह इस मशहूर एक्टर, अस्पताल में भर्ती!

Published

on

Loading

मुंबई। फिल्म इंडस्ट्री और छोटे पर्दे के मशहूर एक्टर मनीष पॉल एक दुर्घटना में घायल हो गए जिसके बाद उन्हें अपनी जांघ की सर्जरी करानी पड़ी। डॉक्टर के मुताबिक अब वह ठीक हैं।

मनीष ने शनिवार को इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर साझा करते हुए लिखा, “जांघ में चोट। ऑपरेशन कराना पड़ा। मैं अब ठीक हूं।” हालांकि उन्हें चोट कैसे लगी इस बात का पता नहीं लग पाया है।

फैंस के शुभकामना संदेश पर उन्होंने आभार व्यक्त किया है। उन्होंने लिखा, “..शुभकामनाओं के लिए शुक्रिया.” मनीष कई फिल्मों में नजर आ चुके हैं। वे अवॉर्ड शो और रियलिटी शो होस्ट करने के लिए मशहूर हैं।

आपको बता दें कि मनीष छोटे पर्दे पर काफी लोकप्रिय हैं। हाल ही में इंडियन आइडल शो को होस्ट करते देखा गया था। छोटे पर्दे के अलावा वह फिल्मों में भी नजर आ चुके हैं। हालांकि छोटे पर्दे की तरह फिल्मों में मनीष अब तक कोई खास कमाल नहीं कर सके हैं।

मनोरंजन

24 अप्रैल को लता दीनानाथ मंगेशकर अवॉर्ड’ से सम्मानित होंगे अमिताभ बच्चन

Published

on

Loading

मुंबई। बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन करीब पांच दशक से फिल्म इंडस्ट्री पर राज कर रहे हैं। उन्होंने एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दी हैं। अब तक अमिताभ को कई अवार्ड्स से सम्मानित किया जा चुका है। ऐसे में उनकी अवार्ड लिस्ट में एक और नाम जुड़ें जा रहा है।

बिग बी को लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। साल 2022 में दुनिया को अलविदा कह चुकी लगा मंगेशकर की याद में इस पुरस्कार को बनाया गया है। ये पुरस्कार खासतौर पर उन लोगों के लिए है जिन्होंने अपने काम से समाज पर बड़ा प्रभाव डाला हो।

इससे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को इस अवार्ड से सम्मानित किया गया था। इसके बाद 2023 में यह अवार्ड लता मंगेशकर की बहन आशा भोसले को दिया गया था। वहीं अब बिग बी को भी इस अवार्ज से सम्मानित किया जाएगा। बिग बी को यह सम्मान लता मंगेशकर के पिता एवं संगीत जगत के दिग्गज दीनानाथ मंगेशकर के स्मृति दिवस पर 24 अप्रैल को दिया जाएगा।

Continue Reading

Trending