Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

शादी के बाद दीपिका संग ये काम करने को बेताब हैं रणवीर, जानकर चौंक जाएंगे आप!

Published

on

Loading

मुंबई। बॉलीवुड में बहुत कम ही ऐसे जोड़ियां होती हैं जो रील लाइफ और रियल लाइफ दोनों में हिट होती हैं। रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण उन्ही जोड़ी में से एक है। दोनों ने अब तक बड़े पर्दे पर जितनी फिल्में साथ की हैं सभी बाक्स ऑफिस पर हिट रही हैं।

साल 2018 की शुरूआत में दोनों की फिल्म ‘पद्मावत’ में साथ काम किया और यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई।

आज हम आपको दीपिका और रणवीर से जुड़ी एक ऐसी बात बताने जा रहे हैं जिसे जानकर आप हैरान रह जाएंगे।शादी के बाद रणवीर दीपिका के साथ फिल्म में काम करने के लिए बेताब हैं लेकिन दोनों के पास इस साल कोई फिल्म नहीं है।

जी हां आपने सही सुना, इस साल रणवीर और दीपिका की कोई भी फिल्म रिलीज नहीं होगी। इस बात का खुलासा खुद रणवीर सिंह ने किया है।

डीएनए की खबर के मुताबिक, रणवीर सिंह ने बताया, ‘वो साल 2019 में दीपिका पादुकोण के साथ किसी भी प्रोजेक्ट में हाथ नहीं मिलाएंगे। उन्होंने कहा दीपिका और मेरी साथ में अभी कोई भी फिल्म नहीं है। मैं उम्मीद करता हूं कि फिल्मकार जल्द ही हम दोनों को किसी अच्छे प्रोजेक्ट के लिए अप्रोच करेंगे। मैं दीपिका के साथ स्क्रीन शेयर करने के लिए बेताब हूं।’

‘हम दोनों की केमिस्ट्री बेहद ही शानदार है। मैं उनसे बहुत प्यार करता हूं, जो कि स्क्रीन पर नजर आता है. दीपिका अब बहुत सोच समझ कर फिल्म की स्क्रीप्ट फाइनल कर रही हैं। दीपिका आज के दौर की बेहतरीन अदाकाराओं में से एक हैं। मुझे लगता है कि फिल्ममेकर अभी तक दीपिका की पूरी प्रतिभा को पर्दे पर नहीं ला पाए हैं।’

मनोरंजन

शिंदे की शिवसेना में शामिल हुए गोविंदा, मुंबई उत्तर पश्चिम लोकसभा सीट से लड़ सकते हैं चुनाव

Published

on

Loading

मुंबई। महाराष्ट्र की राजनीति से बड़ी खबर सामने आई है। बॉलीवुड एक्टर गोविंदा ने शिवसेना शिंदे गुट का दामन थाम लिया है। बालासाहब ठाकरे भवन में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की मौजूदगी में उन्होंने पार्टी ज्वॉइन की। बताया जा रहा है कि वे मुंबई उत्तर पश्चिम लोकसभा सीट से लोकसभा चुनाव लड़ सकते हैं।

इस अवसर पर गोविंदा ने कहा कि एकनाथ शिंदे जी का धन्यवाद, आज के दिन शिवसेना जॉइन करने का मतलब भगवान से मिली प्रेरणा है। उन्होंने कहा कि 2004 से 2009 तक कांग्रेस पार्टी का सांसद रहा। अब चौदह बरस के बनवास के बाद शिवसेना में शामिल हुआ हूं। गोविंदा ने कहा मुंबई अब पहले सुंदर और विकसित दिखाई पड़ रही है। यहां विकास के काम हो रहे हैं ।

इससे पहले शिंदे गुट के नेता कृष्णा हेगड़े ने गोविंदा से उनके आवास पर मुलाकात की थी, तभी से कयास लगाए जा रहे थे कि वे शिवसेना शिंदे गुट में शामिल हो सकते हैं। सीएम एकनाथ शिंदे की ओर से गोविंदा को लोकसभा चुनाव लड़ाया जा रहा है। वे मुंबई उत्तर पश्चिम सीट से ताल ठोक सकते हैं। शिवसेना यूटीबी ने अमोल कीर्तिकर को इस सीट से चुनावी मैदान में उतारा है। अगर शिवसेना शिंदे गुट ने टिकट दिया तो गोविंदा मुंबई ईस्ट वेस्ट पर अमोल कीर्तिकर को कड़ी चुनौती दे सकते हैं।

Continue Reading

Trending