Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

दिल्ली का मोस्ट वांटेड अपराधी नीरज बवाना गिरफ्तार

Published

on

नई-दिल्ली,राजधानी,नीरज-बवाना,गिरफ्तार,कुख्यात,एनसीआर,इंदिरा-गांधी-अंतर्राष्ट्रीय-हवाई-अड्डे

Loading

नई दिल्ली | दिल्ली में मंगलवार को राजधानी के सबसे अधिक वांछित अपराधियों में से एक नीरज बवाना को गिरफ्तार कर लिया गया। नीरज बड़े व्यवसायियों को निशाना बनाकर उनसे फिरौती मांगने का रैकेट चलाता था। वह हत्या के कई मामलों में वांछित था। पुलिस उपायुक्त (विशेष शाखा) संजीव यादव ने बताया, “हमने नीरज बवाना को आज (मंगलवार) सुबह दिल्ली से गिरफ्तार किया।”

नीरज को एक गुप्त सूचना के आधार पर तड़के 3.45 बजे के आसपास पश्चिम दिल्ली के मुंडका इलाके से गिरफ्तार किया गया। नीरज दिल्ली का कुख्यात लुटेरा था, जो दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) के अमीर व्यवारियों और रिटेलरों को निशाना बनाता था। उस पर एक लाख रुपये का ईनाम था। पश्चिम दिल्ली के बवाना निवासी नीरज पर हत्या, फिरौती, हत्या की कोशिश और अन्य मामलों में कई मुकदमे हैं। दिल्ली पुलिस ने उसे दिल्ली के 10 सबसे अधिक वांछित अपराधियों में शामिल किया था। यादव ने बताया कि नीरज दिल्ली और एनसीआर के कई हिस्सों में फिरौती के रैकेट चलाता था।

नीरज के भाई राजेश बवाना को साल 2014 में इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से गिरफ्तार किया गया था। उसके पास से अवैध हथियार बरामद किए गए थे। दिसंबर, 2014 में बागपत की अदालत में पेश होने के लिए जाते समय अपराधी अमित उर्फ भूरा को उत्तराखंड पुलिस की गिरफ्त से भगाने में भी नीरज के गिरोह का हाथ था।

उत्तर प्रदेश

मां के लिए पसीना बहा रही अखिलेश यादव की बेटी, जनता के बीच जाकर मांग रही वोट

Published

on

Loading

मैनपुरी। यूपी के मैनपुरी में सात मई को वोटिंग होनी है। इस सीट से सपा प्रत्याशी डिंपल यादव मैदान में है। इस बार उनकी बेटी अदिति यादव भी मां के लिए जनता के बीच जाकर वोट मांग रहीं हैं। पिछले एक महीने में वह कई बार डिंपल के साथ मंचों पर दिखाई दीं।

शुक्रवार को एक बार फिर वे मंच पर दिखाई दीं। खास बात यह दिखी कि अदिति इस बार मंच पर मां डिंपल के साथ नहीं थीं। वह कार्यकर्ताओं के बीच अकेली दिखीं। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि वह राजनीति में एंट्री लेने की तैयारी में नहीं बल्कि एंट्री ले चुकी हैं।

उन्होंने एक नुक्कड़ सभा में हिस्सा लिया। सात मई को होने वाले मतदान में सपा को जिताने की अपील की। इससे पहले कार्यकर्ताओं ने उन्हें चांदी का मुकुट, पुष्प माला और पगड़ी पहनाकर उनका स्वागत किया। वह भी कार्यकर्ताओं के बीच मजबूती के साथ दिखी।

 

Continue Reading

Trending