Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

देश की वेब मीडिया की नई आवाज बनेगा W.M.A

Published

on

Loading

भारत के वेब मीडिया यूनियन की एकमात्र पंजीकृत संस्था ‘वेब मीडिया एसोसिएशन’ के राष्ट्रीय संरक्षक चंद्रसेन वर्मा वरिष्ठ पत्रकार, लखनऊ ने एक जनवरी 2019 को वेब मीडिया एसोसिएशन की राष्ट्रीय कार्यकारिणी और कई राज्यों के प्रदेश अध्यक्षों की घोषणा की है।

वेब मीडिया एसोसिएशन के राष्ट्रीय संरक्षक चंद्रसेन वर्मा।

वेब मीडिया एसोसिशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष का पदभार चंद्रशेखर जोशी,वरिष्ठ पत्रकार देहरादून को मिला है। वहीं एसोसिशन के संरक्षक चंद्रसेन वर्मा ने राष्ट्रीय महासचिव मो. कामरान वरिष्ठ पत्रकार, लखनऊ और नेशनल सीनियर वाईस प्रेजिडेंट त्यागराजा कर्नाटक और नेशनल वाईस प्रेजिडेंट के तौर पर हरीश टांक – गुजरात, महावीर जैन- चंडीगढ़, जेपी शुक्ला- लखनऊ, इंद्रेश रस्तोगी- लखनऊ को चुना है।

वेब मीडिया एसोसिशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर जोशी।

वेब मीडिया एसोसिशन के संरक्षक चंद्रसेन वर्मा ने बताया,” अब राष्ट्रीय कार्यकारिणी पूरे देश मे यूनियन का विस्तार करेगी, देश का यह एकमात्र वेब मीडिया का पंजीकृत एकमात्र यूनियन है।”

वेब मीडिया एसोसिशन के नेशनल वाईस प्रेजिडेंट इंद्रेश रस्तोगी।

 

वेब मीडिया एसोसिशन के नेशनल जॉइंट सेक्रेटरी के पद पर प्रभात शर्मा गुहावटी, आसाम, वहीं राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष का पदभार अरुण कुमार यादव और राष्ट्रीय महासचिव -(संगठन) का दायित्व मो. आसिफ हुसैन -उत्तराखंड को मिला है। वहीं राष्ट्रीय महासचिव – (संगठन)- इकबाल सबा पटना से बनाए गए हैं।

वेब मीडिया एसोसिशन के नेशनल वाईस प्रेजिडेंट जेपी शुक्ला।

इसके अलावा राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य दिनेश कौशिक कुरुक्षेत्र हरियाणा, शैलेश त्रिपाठी – लखनऊ, रितु राज ओझा- झारखंड, प्रमोद कौशिक- हरियाणा और राजेश्‍वर त्‍‍‍‍‍‍यागी मेरठ से बनाए गए हैं।

वेब मीडिया एसोसिशन के राष्ट्रीय महासचिव मो. कामरान।

कई राज्यों के प्रदेश संयोजकों की घोषणा भी कर दी गई है। इसमे – उत्तराखंड प्रदेश संयोजक- अरुण कुमार यादव, झारखंड प्रदेश संयोजक- रितु राज ओझा, बिहार प्रदेश संयोजक – मि. इकबाल सबा, हरियाणा प्रदेश संयोजक- संजीव बंसल, पंजाब प्रदेश संयोजक -अमर मेहरा चुने गए हैं।


इसके अलावा राज्य प्रभारी भी नियुक्त किए गए हैं, इसमे कर्नाटक राज्य और तमिलनाडु राज्य प्रभारी – त्यागराजा बनाए गए हैं, पंजाब और हरियाणा, हिमाचल राज्य प्रभारी दिनेश कौशिक बनाएं गए हैं।

अन्तर्राष्ट्रीय

जेपी मॉर्गन के CEO बोले- अमेरिका को भी पीएम मोदी जैसे मजबूत नेता की जरुरत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। अमेरिकी बैंकिंग फर्म जेपी मॉर्गन चेज के सीईओ जेमी डिमन ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की है। उन्होंने तो यहाँ तक कह दिया कि अमेरिका को भी पीएम मोदी जैसे मजबूत नेताओं की आवश्यकता है। जेमी डिमन ने कहा कि पीएम मोदी ने भारत में जबदरस्त और अविश्वसनीय काम किया है। अमेरिका में भी भारत नरेंद्र मोदी की तरह का प्रधानमंत्री होना चाहिए।

इकोनॉमिक क्लब ऑफ न्यूयॉर्क की तरफ से आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जेमी डिमन ने कहा कि मैं अमेरिका के लिबरल प्रेस को जानता हूं, जो लगातार नरेंद्र मोदी की आलोचना करते हैं। उन्होंने 40 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकाला है.। इस दौरान डिमन ने भारत में गरीबी उन्मूलन, बुनियादी ढ़ांचे आर्थिक विकास समेत कई अन्य विषयों पर खुलकर बात रखीं।

उन्होंने कहा, “अमेरिका के कई अधिकारी भारत को लेकर कई बातें कहते हैं, लेकिन अपना देश कैसे चलाना है इस बारे में सोचने की जरूरत है। भारत में नरेंद्र मोदी चुनौतियों का सामना कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कुछ देशों की सरकारें जलवायु परिवर्तन और श्रम अधिकारों को लेकर भारत की आलोचना करती हैं, जबकि उनके पास शौचालय जैसी मूलभूत सुविधाएं नहीं है। फिर भी वो डटकर चुनौतियों का समाना कर रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘भारत ने एक नई चलन शुरू की है, जिसमें लोगों को फिंगर प्रिंट और आंख से पहचान की जाती है। यह भी भारत के लिए एक उल्लेखनीय है।

डिमन ने आगे कहा कि भारत मूलभूत सुविधाओं पर काम करते हुए आगे की दिशा में काम कर रहा है। विकासशील देश से विकसित देश की ओर बढ़ने के लिए वहां की सरकार लगातार प्रयास कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश को बढ़ाने के लिए लगातार काम कर रहे हैं।

Continue Reading

Trending