Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

पांच दिन में ब्लॉकबस्टर हुई सिंबा, रणवीर सिंह बने साल के सबसे बड़े अभिनेता!

Published

on

Loading

मुंबई। रणवीर सिंह और सारा अली खान की फिल्म “सिंबा” बॉक्स ऑफिस पर लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रही है। रिलीज के साथ फिल्म दिन-ब-दिन नए रिकॉर्ड बना रही हैं।

फिल्म ने पहले सोमवार को 21.50 करोड़ रुपए की कमाई की, वहीं मंगलवार को न्यू इयर सेलिब्रेशन का भी इसको भरपूर फायदा मिला। 1 जनवरी यानी मंगलवार को 26 करोड़ की कमाई कर ली है।

आपको बता दें  कि ये फिल्म रोहित शेट्टी की पॉपुलर फिल्म ‘सिंघम’ की फ्रैंचाइज़ी है, जिसमें रणवीर सिंह एक भ्रष्ट पुलिस ऑफिसर की भूमिका में हैं।

इस फिल्म में एक ऐसा टर्न आता है जब रणवीर खुद न्याय के लिए लड़ाई लड़ते दिखते हैं। 28 दिसंबर को रिलीज़ हुई रणवीर की यह फिल्म उनकी सबसे शानदार ओपनिंग करने वाली फिल्म बन चुकी है।

 

दिन कमाई

शुक्रवार करीब 20,50,00,000

शनिवार करीब 23,75,00,000

रविवार करीब 31,00,00,000

सोमवार करीब 21,50,00,000

मंगलवार करीब 26,00,00,000

प्रादेशिक

धनबाद में बॉलीवुड एक्टर पंकज त्रिपाठी के जीजा की सड़क हादसे में मौत, बहन की हालत गंभीर

Published

on

Loading

धनबाद। बॉलीवुड एक्टर पकंज त्रिपाठी के जीजा राकेश तिवारी की एक सड़क हादसे में मौत हो गई है। वहीं उनकी बहन की हालत गंभीर है जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।.हादसा बेहद भीषण था जिसमें उनकी कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई है। ये एक्सिडेंट शनिवार की शाम करीब चार बजे धनबाद जिले के निरसा चौक के पास हुआ है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राकेश तिवारी पत्नी सरिता तिवारी के साथ अपनी कार से धनबाद से कोलकाता जा रहे थे। चश्मदीदों के मुताबिक कार तेज रफ्तार में थी। निरसा चौक पर एक ऑटो को बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से टकरा गई। इसमें कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है।

हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे। स्थानीय लोगों की मदद से एंबुलेस से धनबाद एसएनएमएमसीएच भेज दिया गया था। यहां राकेश तिवारी की इलाज के दौरान मौत हो गई। हालांकि, उनकी पत्नी की हालत गंभीर बनी हुई है. हादसे की खबर पाकर पंकज त्रिपाठी मुंबई से कोलकाता एयरपोर्ट उतरकर निजी कार से धनबाद के लिए रवाना हो गए हैं।

Continue Reading

Trending