Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

अर्जुन के परिवार में हुई मलाइका की एंट्री, तस्वीर देख चौंक जाएंगे आप!

Published

on

Loading

मुंबई। मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर की जोड़ी इन दिनों एक बार फिर सुर्खियां बटोर रही है। न्यू ईयर के मौके पर दोनों की ऐसी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होने लगीं जिससे लोग कयास लगाने लगे कि दोनों के प्यार को अर्जुन के फैमिली की रजामंदी मिल गई है।

आपको बता दें कि यह तस्वीरें अर्जुन के चाचा संजय कपूर के घर की हैं। दोनों संजय के घर पार्टी के लिए पहुंचे थे। दोनों यहां हाथों में हाथ डाले नजर आए।

इस दौरान मलाइका ने शिमरी आउटफिट पहना हुआ था। एक्ट्रेस इस ड्रेस में बेहद ही खूबसूरत लग रही थी। इसे कपूर परिवार में मलाइका  की एंट्री के तौर पर भी देखा जा रहा है।  पार्टी के बाद संजय कपूर ने एक अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक फोटो शेयर की है।

फोटो में अर्जुन कपूर, मलाइका अरोड़ा संजय कपूर, महीप कपूर और करण जौहर एक साथ नजर आ रहे हैं. संजय  ने फोटो के कैप्शन में लिखा- ‘फैमिली’।

यह पहला मौका नहीं है जब दोनों एक साथ दिखे हैं इससे पहले भी उन्हें पब्लिक प्लेस पर स्पॉट किया जा चुका है। अब देखना यह होगा कि नए साल में यह कथित प्रेमी जोड़ा शादी करता है या नहीं।

प्रादेशिक

धनबाद में बॉलीवुड एक्टर पंकज त्रिपाठी के जीजा की सड़क हादसे में मौत, बहन की हालत गंभीर

Published

on

Loading

धनबाद। बॉलीवुड एक्टर पकंज त्रिपाठी के जीजा राकेश तिवारी की एक सड़क हादसे में मौत हो गई है। वहीं उनकी बहन की हालत गंभीर है जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।.हादसा बेहद भीषण था जिसमें उनकी कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई है। ये एक्सिडेंट शनिवार की शाम करीब चार बजे धनबाद जिले के निरसा चौक के पास हुआ है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राकेश तिवारी पत्नी सरिता तिवारी के साथ अपनी कार से धनबाद से कोलकाता जा रहे थे। चश्मदीदों के मुताबिक कार तेज रफ्तार में थी। निरसा चौक पर एक ऑटो को बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से टकरा गई। इसमें कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है।

हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे। स्थानीय लोगों की मदद से एंबुलेस से धनबाद एसएनएमएमसीएच भेज दिया गया था। यहां राकेश तिवारी की इलाज के दौरान मौत हो गई। हालांकि, उनकी पत्नी की हालत गंभीर बनी हुई है. हादसे की खबर पाकर पंकज त्रिपाठी मुंबई से कोलकाता एयरपोर्ट उतरकर निजी कार से धनबाद के लिए रवाना हो गए हैं।

Continue Reading

Trending