Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

भारतीय नहीं थे कादर खान, ले रखी थी इस देश की नागरिकता!

Published

on

Loading

मुंबई। फिल्म इंडस्ट्री की नए साल की शुरूआत दुखद खबर से हुई है। लंबे वक्त से बीमार चल रहे मशहूर एक्टर और डायलॉग राइटर कादर खान का कनाडा में निधन हो गया।

इस बात पुष्टि खुद उनके बेटे सरफराज खान ने की। उन्होंने कहा, ‘मेरे पिता अब नहीं रहे। लंबी बीमारी के कारण कनाडा के समय के अनुसार 31 दिसंबर को शाम 6 बजे उनका निधन हो गया।

वह दोपहर में कोमा में चले गए थे। वह 16-17 सप्ताह तक अस्पताल में थे।’ आपको बता दें कि हिंदी सिनेमा को इस मुकाम तक पहुंचाने में कादर खान ने अहम भूमिका निभाई है।

उन्होंने 300 से ज्यादा फिल्मों में काम किया साथ ही 200 से ज्यादा फिल्मों में संवाद भी लिखे। अमिताभ बच्चन की कई फिल्मों के डायलॉग कादर ने ही लिखे हैं।

कादर खान का जन्म 22 अक्टूबर 1937 को अफगानिस्तान के काबुल में हुआ था। बहुत कम लोगों को ही पता होगा कि बॉलीवुड में कई दशक तक काम करने वाले कादर खान भारतीय नहीं थे।

उनके पास कनाडाई नागरिकता थी। कादर खान बॉम्बे यूनिवर्सिटी से इंजीनियरिंग ग्रैजुएट भी थे। उर्दू भाषा में उनका कोई सानी नहीं था। आज भी उनके लिखे संवाद लोगों की जेहन में ताजा है।

पिछले दिनों गंभीर बीमारी के बाद डॉक्टर्स ने सीनियर एक्टर को रेगुलर वेंटीलेटर से हटाकर BiPAP वेंटिलेटर पर रखा था। उन्होंने शक्ति कपूर से आखिरी बातचीत में कहा था कि वो बॉलीवुड में वापसी करेंगे। हालांकि अब ये कभी संभव नहीं हो पाएगा। रिपोर्ट्स की मानें तो कादर खान को कनाडा में ही सुपुर्द-ए-ख़ाक किया जाएगा।

मनोरंजन

24 अप्रैल को लता दीनानाथ मंगेशकर अवॉर्ड’ से सम्मानित होंगे अमिताभ बच्चन

Published

on

Loading

मुंबई। बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन करीब पांच दशक से फिल्म इंडस्ट्री पर राज कर रहे हैं। उन्होंने एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दी हैं। अब तक अमिताभ को कई अवार्ड्स से सम्मानित किया जा चुका है। ऐसे में उनकी अवार्ड लिस्ट में एक और नाम जुड़ें जा रहा है।

बिग बी को लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। साल 2022 में दुनिया को अलविदा कह चुकी लगा मंगेशकर की याद में इस पुरस्कार को बनाया गया है। ये पुरस्कार खासतौर पर उन लोगों के लिए है जिन्होंने अपने काम से समाज पर बड़ा प्रभाव डाला हो।

इससे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को इस अवार्ड से सम्मानित किया गया था। इसके बाद 2023 में यह अवार्ड लता मंगेशकर की बहन आशा भोसले को दिया गया था। वहीं अब बिग बी को भी इस अवार्ज से सम्मानित किया जाएगा। बिग बी को यह सम्मान लता मंगेशकर के पिता एवं संगीत जगत के दिग्गज दीनानाथ मंगेशकर के स्मृति दिवस पर 24 अप्रैल को दिया जाएगा।

Continue Reading

Trending