Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

इस एक्ट्रेस को को देखते ही कांपने लगते थे सलमान, माथे पर आने लगता था पसीना!

Published

on

Loading

मुंबई। बॉलीवुड के मोस्ट इलिजिबल बैचलर और दबंग खान यानि सलमान  खान अब 53  साल के हो गए हैं, आज वो अपना 54वां जन्मदिन मना रहे हैं।

इस खास मौके पर सलमान ने अपने फार्म हाउस पर एक पार्टी रखी जहां उनके सभी दोस्त और टीवी के कुछ सितारे भी नजर आए।

सलमान के जन्मदिन के मौके पर आज हम उनसे जुड़ी एक ऐसी बात बताने जा रहे हैं जिसे जानकर आप चौंक जाएंगे। आपको जानकर हैरत होगी कि जिसके नाम से पूरी इंडस्ट्री डरती है वह सलमान एक एक्टर से बहुत डरा करते थे।

ये एक्ट्रेस कोई और नहीं बल्कि श्रीदेवी हैं। जी हां आपने बिल्कुल सही सुना, सलमान श्रीदेवी से काफी डरा करते थे। श्रीदेवी और सलमान खान ने 1993 में फ़िल्म चंद्रमुखी में एक साथ काम किया था, इसके साथ साथ दोनो ही कलाकारों ने चांद का टुकड़ा फ़िल्म में भी काम किया है।

अभिनेत्री श्रीदेवी ने 24 फरवरी 2018 को अपने जीवन की आखिरी सांस ली। 90 के दशक में श्रीदेवी जिस फ़िल्म में अभिनय करती थी, उस फिल्म को सुपरहिट होना लगभग तय हो जाता था और उस फिल्म में अभिनेता से ज़्यादा दर्शक उनको पसंद करते थे।

सलमान ने कुछ फिल्में श्रीदेवी के साथ भी की हैं। एक इंटरव्यू के दौरान सलमान खान ने ये बात कही थी कि मुझे श्रीदेवी के साथ काम करते हुए बहुत डर लगता था।

 

प्रादेशिक

धनबाद में बॉलीवुड एक्टर पंकज त्रिपाठी के जीजा की सड़क हादसे में मौत, बहन की हालत गंभीर

Published

on

Loading

धनबाद। बॉलीवुड एक्टर पकंज त्रिपाठी के जीजा राकेश तिवारी की एक सड़क हादसे में मौत हो गई है। वहीं उनकी बहन की हालत गंभीर है जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।.हादसा बेहद भीषण था जिसमें उनकी कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई है। ये एक्सिडेंट शनिवार की शाम करीब चार बजे धनबाद जिले के निरसा चौक के पास हुआ है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राकेश तिवारी पत्नी सरिता तिवारी के साथ अपनी कार से धनबाद से कोलकाता जा रहे थे। चश्मदीदों के मुताबिक कार तेज रफ्तार में थी। निरसा चौक पर एक ऑटो को बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से टकरा गई। इसमें कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है।

हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे। स्थानीय लोगों की मदद से एंबुलेस से धनबाद एसएनएमएमसीएच भेज दिया गया था। यहां राकेश तिवारी की इलाज के दौरान मौत हो गई। हालांकि, उनकी पत्नी की हालत गंभीर बनी हुई है. हादसे की खबर पाकर पंकज त्रिपाठी मुंबई से कोलकाता एयरपोर्ट उतरकर निजी कार से धनबाद के लिए रवाना हो गए हैं।

Continue Reading

Trending