Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

पीएम मोदी ने किया ऐसा काम, डर से कांप उठा चीन!

Published

on

Loading

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती के मौके पर असम के डिब्रूगढ़ में देश को एशिया का दूसरा सबसे बड़ा रेलवे-रोड बोगीबील पुल समर्पित किया।

इस पुल की लंबाई 4.94 किलोमीटर है। पुल बनने के बाद असम और अरुणाचल प्रदेश के बीच की दूरी कम हो गई है। ये पुल असम के डिब्रूगढ़ में ब्रह्मपुत्र नदी के दक्षिण तट को धेमाजी जिले से जोड़ता है।

इससे ही सटा अरुणाचल का सिलापत्थर भी है। इस पुल को चीन के लिहाज से भी काफी अहम माना जा रहा है। यह एक डबलडेकर पुल है जिस पर ट्रेन और बस एक साथ चलती नजर आएंगी।

इस पुल को बनाने में करीब 4857 करोड़ रुपये का खर्च हुआ है। पुल के निर्माण को सीमा सुरक्षा के लिहाज से अहम माना जा रहा है।

इस पुल के बनने के बाद अरुणाचल प्रदेश से सटे बॉर्डर भारत चीन की चुनौती का जवाब आसानी से दे सकेगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस पुल पर सेना के भारी टैंक आसानी से आ-जा सकेंगे।

आपको बता दें कि पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा ने 1997 में इस प्रोजेक्ट का शिलान्यास किया था। जबकि 2002 में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी द्वारा इस ब्रिज पर काम शुरू किया गया था। अब अटल बिहारी वाजपेयी की ही जयंती पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस पुल को देश को समर्पित किया।

 

नेशनल

शाम 5 बजे तक किस राज्य में कितने प्रतिशत हुआ मतदान, जानें यहां

Published

on

Loading

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के तहत आज 16 राज्य और 5 केन्द्र शासित प्रदेशों में वोटिंग हो रही है। इसके साथ ही अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम विधानसभा के लिए भी आज वोट डाले जा रहे हैं। 16 करोड़ 63 लाख से ज्यादा मतदाता 102 सीटों के लिए पहले फेज में 1 हज़ार 625 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। आइये जानते शाम पांच बजे तक किस राज्य में कितना मतदान हुआ है।

शाम 5 बजे तक किस राज्य में कितना हुआ मतदान

अंडमान-निकोबार – 56.87
अरुणांचल प्रदेश – 63.03
असम -70.77
बिहार – 46.32
छग – 63.41
जम्मू कश्मीर – 65.08
लक्ष्द्वीव – 59.02
मप्र – 63.25
महाराष्ट्र – 54.85
मणिपुर- 67.46
मेघालय – 69.91
मिजोरम – 52.62
नागालैंड – 55.72
पूड्डूचेरी – 72.84
राजस्थान -50.27
सिक्किम – 67.58
तमिलनाडु – 62.02
त्रिपुरा – 76.10
उत्तर प्रदेश – 57.54
उत्तराखंड – 53.56
पश्चिम बंगाल – 77.57

Continue Reading

Trending