Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

गरीबी में पले सलमान कैसे बन गए इंडियन आइडल, जानिए पूरी कहानी!

Published

on

Loading

मुंबई। टीवी के सबसे पॉपुलर रियलिटी शो इंडियन आइडल 10 का ग्रैंड फिनाले रविवार को आयोजित हुआ जिसमें सलमान अली ने बाकी प्रतिभागियों को पछाड़ते हुए खिताब अपने नाम किया।

सलमान हरियाणा के मेवात के छोटे से गांव के रहने वाले हैं। विनर बनने के बाद सलमान ने अपने फैंस का शुक्रिया अदा करते हुए कहा कि यह उनके लिए लाइफ चेंजिंग है।

जीत के बाद सलमान को 25 लाख रुपए की पुरस्कार राशि मिली। बात अगर सलमान फैमली बैकग्राउंड की करें तो सलमान एक गरीब परिवार से ताल्लुक रखते हैं जिनकी परवरिश बेहद गरीबी में हुई है।

गरीबी के पलने-बढ़ने के बावजूद सलमान ने रियाज़ करना नहीं छोड़ा। इसी रियाज के दम पर सलमान इंडियन आइडल तक पहुंचे। इस सफलता के लिए सलमान अपने माता-पिता का शुक्रिया अदा करना नहीं भूलते।

एक पोस्ट में भी सलमान ने इस बात का जिक्र किया था कि वह आज जो कुछ भी हैं अपने माता-पिता की वजह से हैं। सलमान की गायकी के लाखों दीवाने तो हैं ही साथ बॉलीवुड के कुछ बड़े सिंगर्स हैं जो साफ-साफ कहते हैं कि उन्हें सलमान की गायकी से बहुत डर लगता है।

हाल ही में एक एपिसोड के दौरान 90s के किंग कुमार सानू ने खुलासा किया कि वह सलमान से बहुत डरते हैं। फिनाले पर खुद शाह रुख़ ख़ान भी सलमान के साथ सुर से सुर मिलाते दिखे। शाह रुख़ कटरीना और अनुष्का के साथ अपनी फ़िल्म ‘ज़ीरो’ के प्रमोशन के लिए इंडियन आइडल पहुंचे थे।

मनोरंजन

24 अप्रैल को लता दीनानाथ मंगेशकर अवॉर्ड’ से सम्मानित होंगे अमिताभ बच्चन

Published

on

Loading

मुंबई। बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन करीब पांच दशक से फिल्म इंडस्ट्री पर राज कर रहे हैं। उन्होंने एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दी हैं। अब तक अमिताभ को कई अवार्ड्स से सम्मानित किया जा चुका है। ऐसे में उनकी अवार्ड लिस्ट में एक और नाम जुड़ें जा रहा है।

बिग बी को लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। साल 2022 में दुनिया को अलविदा कह चुकी लगा मंगेशकर की याद में इस पुरस्कार को बनाया गया है। ये पुरस्कार खासतौर पर उन लोगों के लिए है जिन्होंने अपने काम से समाज पर बड़ा प्रभाव डाला हो।

इससे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को इस अवार्ड से सम्मानित किया गया था। इसके बाद 2023 में यह अवार्ड लता मंगेशकर की बहन आशा भोसले को दिया गया था। वहीं अब बिग बी को भी इस अवार्ज से सम्मानित किया जाएगा। बिग बी को यह सम्मान लता मंगेशकर के पिता एवं संगीत जगत के दिग्गज दीनानाथ मंगेशकर के स्मृति दिवस पर 24 अप्रैल को दिया जाएगा।

Continue Reading

Trending