Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

बिहार में तय हुआ सीटों का गणित, 22 सांसद होने के बावजूद भारी नुकसान में बीजेपी!

Published

on

Loading

नई दिल्ली। बिहार में लोकसभा की सीटों को लेकर लंबे समय से एनडीए में चल रही खींचतान रविवार को आखिरकार खत्म हो गई। बिहार की सियासत और मौजूदा हालात को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) और लोक जनशक्ति पार्टी (एलजेपी) के अध्यक्षों के बीच बैठक हुई जिसमें तय हुआ कि अब बीजेपी और जेडी(यू) 17-17 सीटों पर चुनाव लड़ेगी जबकि रामविलास पासवान की पार्टी एलजेपी के खाते में 6 सीट आईं।

अगर पिछली बार से इस इन सीटों की तुलना की जाए तो बीजेपी इस बार नुकसान में नजर आ रही है। 2014 के चुनाव में बिहार से बीजेपी 29 सीटों पर लड़ी थी जिसमें उसे 22 सीट पर जीत हासिल हुई थी। वहीं अगर जेडीयू की बात करें तो एनडीए से अलग होकर नीतीश की पार्टी 38 सीटों पर लड़ी जिसमें उसे सिर्फ 2 सीट पर ही जीत दर्ज की जबकि एलजेपी ने 7 में से 6 सीटों पर जीत दर्ज की थी। एनडीए में बने इस ताजे समीकरण से निश्चित ही बीजेपी को नुकसान होता दिख रहा है।

सीटों के बंटवारे के बाद विपक्ष भी चुटकी ले रहा है। सीट बंटवारे को लेकर बिहार के नेता विपक्ष तेजस्वी यादव ने रविवार को ट्वीट किया। तेजस्वी ने एनडीए पर तीखे हमले करते हुए लिखा, ‘जनादेश चोरी के बाद भी BJP बिहार में इतनी मज़बूत हुई कि 22 वर्तमान सांसद होने के बावजूद 17 सीट पर चुनाव लड़ेगी और 2 MP वाले नीतीश जी भी 17 सीट पर लड़ेंगे। अब समझ जाइये NDA के कितने पतले हालात हैं।’

तेजस्वी के बाद एनडीए से अलग होकर महागठबंधन में शामिल होने वाले रालोसपा अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने भी सीट बंटवारे पर चुटकी ली। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा , ‘नीतीश जी की गीदड़ भभकी के सामने नतमस्तक हुए छत्तीस इंच वाले…! थाली छीनने वाले ने छीन ली सीटींग सीट…! मगर जनता तैयार बैठी है बच्चों के हाथ से किताब छीनने वालों का हिसाब लेने के लिए।’

उत्तर प्रदेश

फतेहपुर सीकरी में बोले सीएम योगी- माफिया की कब्र पर फातिहा पढ़ने वालों को वोट के लिए तरसा दीजिए

Published

on

Loading

फतेहपुर सीकरी। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को फतेहपुर सीकरी लोकसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी राजकुमार चाहर के समर्थन जनता को संबोधित किया। सीएम योगी आदित्यनाथ ने जनसभा में मौजूद पार्टी कार्यकर्ताओं और जनता का अभिवादन कर अपने संबोधन की शुरुआत की।

इस दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस-सपा और बसपा पर जोरदार हमला बोला है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कांग्रेस सपा और बसपा ने गरीबों के हकों पर डाका डालते थे इसलिये जनधन अकाउंट नहीं खोलने देते थे। ये लोग जनता को रसोई गैस के लिए तरसाते थे। किसान आत्महत्या करने के लिए मजबूर थे क्योंकि किसान सम्मान निधि जैसी कोई योजना नहीं थी। गरीब सर्दी में ठिठुरने के लिए मजबूर होता था और बरसात मे भूखा सो जाता था। सीएम योगी ने केंद्र सरकार के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि चार करोड़ गरीबों को मकान मिल गए। 12 करोड़ किसानो को किसान सम्मान निधि का लाभ मिला है। दस करोड़ परिवारों को उज्जवला योजना के तहत रसोई गैस का कनेक्शन मिला है।

योगी आदित्यनाथ ने रैली में कहा, “ब्रजभूमि का नंबर आने वाला है। अयोध्या और काशी ने अपने लक्ष्यों को प्राप्त कर लिया है। अब बारी ‘ब्रजभूमि’ की है। अब विकास के लिए आपको कोई तरसाने की हिम्मत नहीं कर पाएगा। अब आगरा में भी एयरपोर्ट बन रहा है। आपने देखा होगा राम नवमी के दिन भगवान राम सूर्य तिलक हुआ था। एक तरफ कांग्रेस, सपा, बसपा थी, राम जन्मभूमि के लिए कहते थे कि क्या सबूत है कि राम का जन्म अयोध्या में हुआ। इन दलों ने कहा था राम और कृष्ण तो हैं ही नहीं। जैसे की इस सृष्टि से पहले कांग्रेस, सपा और बसपा ही पैदा हो गए थे बाकी तो कोई हुआ ही नहीं था। कांग्रेस, सपा और बसपा के लोग गरीबों के हकों पर डकैती डालते थे, इसलिए जनधन अकाउंट नहीं खुलने देते थे। जब आपको मौका मिला तब आपने कुछ किया नहीं। जब मौका मिला, ये माफिया और अपराधी को अपने गले का हार बनाकर प्रदेश के व्यापारी और बेटी की सुरक्षा में सेंध लगा रहे थे।”

उन्होंने कहा कि कांग्रेस,सपा, बसपा, देख रहे हैं न, सभी लोग माफिया की कब्र पर जाकर फातिहा पढ़ रहे हैं। इनको बोलो कि जाओ वोट तो कमल निशान को जाएगा। तुमलोगों को पांच साल की छुट्टी दे रहे हैं फतिहा पढ़ो खूब।” आदित्यनाथ ने कहा, “अगर आप विरासत का सम्मान करते हैं तो जिन लोगों ने राम और कृष्ण पर प्रश्न खड़े किए थे आप उनको वोट के लिए तरसा दीजिए। जिन्होंने विकास की योजनाओं के लिए आपको तरसाया था, गंगा जल के लिए आपको तरसाया था। उनको वोट के लिए तरसा दीजिए।” उन्होंने कहा, “जातिवाद के नाम पर बांटने वाले लोग देश को कमजोर करना चाहते हैं। इन लोगों से सावधान रहिए। देखो अयोध्या में राम लला का दर्शन करवा रहे हैं तो माफिया और अपराधी का राम नाम सत्य भी करवा रहे हैं। दोनों काम एक साथ चल रहा है।”

Continue Reading

Trending