Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

शादीशुदा रणवीर फ्री टाइम में करने लगते हैं ये काम, जानकर चौंकना तय है आपका!

Published

on

Loading

मुंबई। बॉलीवुड सुपरस्टार रणवीर सिंह 14-15 नवंबर को इटली के लेक कोमो में दीपिका पादुकोण के साथ शादी के बंधन में बंध गए। दोनों ने कोंकणी और सिंधी रीति-रिवाज से शादी की।

शादी के बाद रणवीर अपनी अपकमिंग फिल्म सिंबा के प्रोमोशन में बिजी हो गए हैं लेकिन वह अपने फ्री टाइम में क्या करते हैं यह सवाल उनके फैंस के जेहन में हमेशा रहता है।

आज हम इस सवाल का जवाब ढूढ लाए हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि एक्टिंग से फ्री होने के बाद रणवीर गानों की रैपिंग करना पसंद करते हैं जिसकी रिकॉर्डिंग वह खुद अपने फोन से ही करते हैं।

आपको बता दें कि रणवीर जल्द ही रोहित शेट्टी की फिल्म सिंबा में नजर आएंगे। यह फिल्म 28 दिसंबर को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी। इस फिल्म में रणवीर के अपोजिट सैफ की बेटी सारा अली खान रणवीर संग स्क्रीन शेयर करती नजर आएंगी।

यह पहला मौका है जब रणवीर किसी फिल्म में पुलिस ऑफिसर की भूमिका निभा रहे हैं। अब देखना दिलचस्प होगा कि सिंघम बना चुके रोहित शेट्टी की यह फिल्म उसी तरह का जादू बिखेर पाती है या नहीं।

मनोरंजन

शिंदे की शिवसेना में शामिल हुए गोविंदा, मुंबई उत्तर पश्चिम लोकसभा सीट से लड़ सकते हैं चुनाव

Published

on

Loading

मुंबई। महाराष्ट्र की राजनीति से बड़ी खबर सामने आई है। बॉलीवुड एक्टर गोविंदा ने शिवसेना शिंदे गुट का दामन थाम लिया है। बालासाहब ठाकरे भवन में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की मौजूदगी में उन्होंने पार्टी ज्वॉइन की। बताया जा रहा है कि वे मुंबई उत्तर पश्चिम लोकसभा सीट से लोकसभा चुनाव लड़ सकते हैं।

इस अवसर पर गोविंदा ने कहा कि एकनाथ शिंदे जी का धन्यवाद, आज के दिन शिवसेना जॉइन करने का मतलब भगवान से मिली प्रेरणा है। उन्होंने कहा कि 2004 से 2009 तक कांग्रेस पार्टी का सांसद रहा। अब चौदह बरस के बनवास के बाद शिवसेना में शामिल हुआ हूं। गोविंदा ने कहा मुंबई अब पहले सुंदर और विकसित दिखाई पड़ रही है। यहां विकास के काम हो रहे हैं ।

इससे पहले शिंदे गुट के नेता कृष्णा हेगड़े ने गोविंदा से उनके आवास पर मुलाकात की थी, तभी से कयास लगाए जा रहे थे कि वे शिवसेना शिंदे गुट में शामिल हो सकते हैं। सीएम एकनाथ शिंदे की ओर से गोविंदा को लोकसभा चुनाव लड़ाया जा रहा है। वे मुंबई उत्तर पश्चिम सीट से ताल ठोक सकते हैं। शिवसेना यूटीबी ने अमोल कीर्तिकर को इस सीट से चुनावी मैदान में उतारा है। अगर शिवसेना शिंदे गुट ने टिकट दिया तो गोविंदा मुंबई ईस्ट वेस्ट पर अमोल कीर्तिकर को कड़ी चुनौती दे सकते हैं।

Continue Reading

Trending