Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

12 दिसंबर को हुई इन सेलिब्रिटी जोड़ियों की शादी, आखिरी वाली हैं करोड़ों की मालकिन

Published

on

Loading

इन दिनों फिल्म इंडस्ट्री में शादियों का सीजन चल रहा है। बॉलीवुड से टीवी तक 6 कपलों ने 12 दिसंबर को शादी की। आज हम आपको उन कपलों के बारे में बतांएगें, जिन्होंने 12 दिसंबर के दिन शादी के बंधन में बधें।

IMAGE COPYRIGHT: GOOGLE

कपिल शर्मा और गिन्नी चतरथ – मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा भी अपनी लोंग टाइम गर्लफ्रेंड गिन्नी चतरथ से 12 दिसंबर को हिंदू और सिख रीति-रिवाजों के साथ परिणय सूत्र में बंध चुके हैं। शादी के दौरान कपिल शर्मा हरे रंग की शेरवानी में तलवार लिए बेहद हैंडसम दिखाई दे रहे हैं। कपिल शर्मा 14 दिसंबर को अमृतसर और 24 दिसंबर को मुंबई में रिसेप्शन पार्टी देंगे।

IMAGE COPYRIGHT: GOOGLE

पारुल चौहान और चिराग थककर – पॉपुलर शो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में कार्तिक की मां के किरदार में दिखाई देने वाली खूबसूरत अदाकारा पारुल चौहान भी 12 दिसंबर को अपने एक्टर ब्वॉयफ्रेंड चिराग ठक्कर के साथ शादी कर चुकी है।

 

IMAGE COPYRIGHT: GOOGLE

रघु राम और नताली डि लुसियो – एमटीवी के शो रोडीज में बतौर जज दिखाई देने वाले रघु राम भी 12 दिसंबर को अपनी लोंग टाइम गर्लफ्रेंड नताली डि लुसियो से गोवा में शादी कर चुके हैं।

IMAGE COPYRIGHT: GOOGLE

सायशा कपूर और अमित देसाई – पॉपुलर सिंगर अलका याग्निक की बेटी सायशा कपूर ने शादी कर ली है। 12 दिसंबर को सायशा अपने लॉन्ग टाइम ब्वॉयफ्रेंड अमित देसाई के साथ शादी के बंधन में बंधीं। शादी के दौरान सायशा ने रेड कलर का लहंगा पहना था तो वहीं अमित आइवरी शेरवानी में दिखे।

IMAGE COPYRIGHT: GOOGLE

आदिति गुप्ता और कबीर चोपड़ा – टीवी के कई सीरियल्स में काम कर चुकी खूबसूरत अदाकारा आदिति गुप्ता ने भी 12 दिसंबर को अपने पायलट पति कबीर चोपड़ा से शादी कर ली है, इन दिनों आदिति गुप्ता सीरियल काल भैरव रहस्य में लीड रोल में नजर आ रही है।

IMAGE COPYRIGHT: GOOGLE

ईशा अंबानी और आनंद पीरामल – मशहूर बिजनेसमैन मुकेश अंबानी की लाडली बेटी ईशा अंबानी की शादी भी 12 दिसंबर को एंटीलिया मैं आनंद पीरामल के साथ हो चुकी है। इस शाही शादी में बॉलीवुड की कई दिग्गज हस्तियां शामिल हुई थी।

मनोरंजन

24 अप्रैल को लता दीनानाथ मंगेशकर अवॉर्ड’ से सम्मानित होंगे अमिताभ बच्चन

Published

on

Loading

मुंबई। बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन करीब पांच दशक से फिल्म इंडस्ट्री पर राज कर रहे हैं। उन्होंने एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दी हैं। अब तक अमिताभ को कई अवार्ड्स से सम्मानित किया जा चुका है। ऐसे में उनकी अवार्ड लिस्ट में एक और नाम जुड़ें जा रहा है।

बिग बी को लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। साल 2022 में दुनिया को अलविदा कह चुकी लगा मंगेशकर की याद में इस पुरस्कार को बनाया गया है। ये पुरस्कार खासतौर पर उन लोगों के लिए है जिन्होंने अपने काम से समाज पर बड़ा प्रभाव डाला हो।

इससे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को इस अवार्ड से सम्मानित किया गया था। इसके बाद 2023 में यह अवार्ड लता मंगेशकर की बहन आशा भोसले को दिया गया था। वहीं अब बिग बी को भी इस अवार्ज से सम्मानित किया जाएगा। बिग बी को यह सम्मान लता मंगेशकर के पिता एवं संगीत जगत के दिग्गज दीनानाथ मंगेशकर के स्मृति दिवस पर 24 अप्रैल को दिया जाएगा।

Continue Reading

Trending