Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

देश में पहली बार अस्तित्व में आएगी महिला प्रधान पार्टी, लड़ेगी 2019 लोकसभा चुनाव

Published

on

Loading

सियासत में पहली बार एक ऐसी राजनीतिक पार्टी अस्तित्व में आएगी, जो महिला प्रधान होगी। दरअसल, मंगलवार को 36 साल की महिला डॉक्टर ने महिलाओं के लिए देश की पहली राजनीतिक पार्टी बनाई। जिसका नाम राष्ट्रीय महिला पार्टी हैं। ये पार्टी 2019 में लोकसभा चुनाव भी लड़ेगी। ये पार्टी संसद में महिलाओं को आरक्षण दिलाने और वर्क प्लेस पर उनके खिलाफ हो रहे अत्याचारों को रोकने के लिए काम करेगी। इस पार्टी की अध्यक्ष श्वेता शेट्टी हैं।

पार्टी अध्यक्ष ने बताया कि ‘आजादी के 71 सालों के बाद भी देश की आधी आबादी को उसके अधिकार नहीं मिल रहे हैं। जबकि प्राचीन हिंदू संस्कृति में महिलाओं को बराबरी का स्थान हासिल था। इसलिए उस खोई गौरवशाली परंपरा को वापस पाने केलिए राष्ट्रीय महिला पार्टी का गठन किया गया है।’

बता दें, इस पार्टी ने चुनाव आयोग में पंजीकरण के लिए आवेदन कर दिया है। उन्होंने दावा किया कि पार्टी के पास हैदराबाद स्थित तेलंगाना महिला समिति की 1.45 लाख महिला सदस्यों का समर्थन है।

स्वेता ने कहा- ‘पुरुष प्रधान राजनीतिक प्रणाली में पूरी तरह से महिलाओं की एक पार्टी का होना बहुत जरुरी है। हमारा उद्देश्य महिलाओं का प्रतिनिधित्व करना है, खासकर उनका जो वंचित हैं।’

उत्तराखंड

10 मई से शुरू हो रही चारधाम यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, पहले ही दिन हुए 2 लाख से ज्यादा पंजीकरण

Published

on

Loading

नई दिल्ली। इस बार 10 मई से चारधाम यात्रा शुरू हो रही है। इसके लिए सोमवार से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू हो गई। पहले ही दिन चार धाम के लिए दो लाख से अधिक पंजीकरण हो गए हैं। सबसे अधिक 69 हजार पंजीकरण केदारनाथ धाम के लिए हुए हैं।

रजिस्ट्रेशन की सुविधा मोबाइल ऐप, वॉट्सऐप और टोल फ्री नंबर पर भी है। केदारनाथ, बद्रीनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री की यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं के लिए रजिस्ट्रेशन जरूरी होगा। इस बार चारधाम यात्रा शुरू होने से 25 दिन पहले यात्रियों को रजिस्ट्रेशन की सुविधा दी जा रही है, जिससे प्रदेश के बाहर से आने वाले यात्री अपना प्लान बनाकर आसानी से रजिस्ट्रेशन कर सकें।

रजिस्ट्रेशन के लिए नाम, मोबाइल नंबर के साथ यात्रा करने वाले सदस्यों का ब्योरा, निवास स्थान के पते के लिए आईडी देनी होगी। पर्यटन विभाग की वेबसाइट रजिस्ट्रेशन एंड टूरिस्ट केअर डॉट यूके डॉट जीओवी डॉट इन पर लॉगिन कर रजिस्ट्रेशन किया जा सकता है। इसके अलावा वॉट्सऐप नंबर-8394833833 पर यात्रा लिखकर मैसेज करके भी पंजीकरण कर सकते हैं। पर्यटन विभाग ने टोल फ्री नंबर-0135-1364 पर कॉल करके पंजीकरण की सुविधा दी है। स्मार्ट फोन पर टूरिस्टकेअरउत्तराखंड मोबाइल ऐप से भी रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।

Continue Reading

Trending