Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

जारी है 2.0 की शानदार कमाई, इस दिन टूट जाएगा बाहुबली 2 का रिकॉर्ड!

Published

on

Loading

मुंबई। 29 नवंबर को रिलीज हुई रजनीकांत और अक्षय कुमार स्टारर फिल्म 2.0 की शानदार कमाई का सिलसिला अभी भी जारी है। इस फिल्म ने ताबड़तोड़ कमाई करते हुए अब तक 700 करोड़ का बिजनेस कर लिया है।

फिल्म भारत ही नहीं बल्कि विदेशों में भी खूब पसंद की जा रही है। फिल्म के कलेक्शन को देखते हुए समीक्षकों का अनुमान है कि यह फिल्म 10 दिन में 1000 करोड़ का आंकड़ा पार कर लेगी। अगर ऐसा होता है तो प्रभास के बाद रजनीकांत 1000 करोड़ कमाने दूसरे दक्षिण भारतीय स्टार होंगे।

बता दें कि बाहुबली-2 1000 करोड़ का आंकड़ा पार करने वाली पहली भारतीय फिल्म है। अगर 2.0 के कलेक्शन की रफ्तार इसी तरह बनी रही तो ये जल्द ही बॉक्स ऑफिस पर बाहुबली की बराबरी करेगी।

मालूम हो कि 2.0 की सफलता देखने के बाद इसे मई 2019 में चीन में रिलीज किया जाएगा इसे वहां तकरीबन 56000 स्क्रीन्स पर रिलीज किया है।

 

मनोरंजन

24 अप्रैल को लता दीनानाथ मंगेशकर अवॉर्ड’ से सम्मानित होंगे अमिताभ बच्चन

Published

on

Loading

मुंबई। बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन करीब पांच दशक से फिल्म इंडस्ट्री पर राज कर रहे हैं। उन्होंने एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दी हैं। अब तक अमिताभ को कई अवार्ड्स से सम्मानित किया जा चुका है। ऐसे में उनकी अवार्ड लिस्ट में एक और नाम जुड़ें जा रहा है।

बिग बी को लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। साल 2022 में दुनिया को अलविदा कह चुकी लगा मंगेशकर की याद में इस पुरस्कार को बनाया गया है। ये पुरस्कार खासतौर पर उन लोगों के लिए है जिन्होंने अपने काम से समाज पर बड़ा प्रभाव डाला हो।

इससे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को इस अवार्ड से सम्मानित किया गया था। इसके बाद 2023 में यह अवार्ड लता मंगेशकर की बहन आशा भोसले को दिया गया था। वहीं अब बिग बी को भी इस अवार्ज से सम्मानित किया जाएगा। बिग बी को यह सम्मान लता मंगेशकर के पिता एवं संगीत जगत के दिग्गज दीनानाथ मंगेशकर के स्मृति दिवस पर 24 अप्रैल को दिया जाएगा।

Continue Reading

Trending