Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

सोनू निगम ने बयां किया दर्द, कहा-काश पाकिस्तान में पैदा हुआ होता!

Published

on

Loading

मुंबई। बॉलीवुड के फेमस सिंगर सोनू निगम ने आज तक के कार्यक्रम के दौरान म्यूजिक इंडस्ट्री से जुड़े कई सनसनीखेज खुलासे किए। इंटरव्यू के दौरान सोनू ने आरोप लगाते हुए कहा कि म्यूजिक कंपनियां भारतीय गायकों से पैसे ऐंठती है।

 

सिंगर ने कहा, “कभी-कभी लगता है कि यदि हम पाकिस्तान से होते तो अच्छा होता क्योंकि हमें भारत में काम मिल रहा होता। अब ऐसा हो गया है कि सिंगर्स को म्यूजिक कंपनियों को पैसे देने पड़ते हैं अपने शोज के लिए। यदि आप उन्हें पैसे नहीं देते हैं तो वे आपका गाना बजाएंगे ही नहीं। वो गाना आपको दिलवाएंगे ही नहीं।”

सोनू ने बताया कि म्यूजिक कंपनियों के काम करने का तरीका बिल्कुल अब बदल चुका है। अब कंपनियां सिंगर्स को गाना दिलवाती हैं उन्हें बड़ा करती हैं और फिर जब सिंगर फेमस हो जाता है फिर उससे गानों के लिए पैसे लेती हैं। जबकि पाकिस्तानी सिंगर्स के साथ ऐसा नहीं किया जाता है।

अपने सिंगर्स को गाना दिलवाती हैं और फिर उस सिंगर को बड़ा करती हैं ताकि बाद में उससे पैसे लिए जा सकें. उन्होंने बताया कि कंपनियां पाकिस्तानी सिंगर्स के साथ ऐसा नहीं करती हैं। ये अच्छी बात है कि वो उनके साथ ऐसा नहीं करते, लेकिन यदि ऐसा ही है तो आप भारतीय गायकों के साथ भी ऐसा क्यों कर रहे हो?

मनोरंजन

24 अप्रैल को लता दीनानाथ मंगेशकर अवॉर्ड’ से सम्मानित होंगे अमिताभ बच्चन

Published

on

Loading

मुंबई। बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन करीब पांच दशक से फिल्म इंडस्ट्री पर राज कर रहे हैं। उन्होंने एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दी हैं। अब तक अमिताभ को कई अवार्ड्स से सम्मानित किया जा चुका है। ऐसे में उनकी अवार्ड लिस्ट में एक और नाम जुड़ें जा रहा है।

बिग बी को लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। साल 2022 में दुनिया को अलविदा कह चुकी लगा मंगेशकर की याद में इस पुरस्कार को बनाया गया है। ये पुरस्कार खासतौर पर उन लोगों के लिए है जिन्होंने अपने काम से समाज पर बड़ा प्रभाव डाला हो।

इससे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को इस अवार्ड से सम्मानित किया गया था। इसके बाद 2023 में यह अवार्ड लता मंगेशकर की बहन आशा भोसले को दिया गया था। वहीं अब बिग बी को भी इस अवार्ज से सम्मानित किया जाएगा। बिग बी को यह सम्मान लता मंगेशकर के पिता एवं संगीत जगत के दिग्गज दीनानाथ मंगेशकर के स्मृति दिवस पर 24 अप्रैल को दिया जाएगा।

Continue Reading

Trending