Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

चुनाव खत्म होते ही बढ़ने लगे पेट्रोल-डीजल के दाम, जानिए आज क्या है रेट

Published

on

Loading

नई दिल्ली। पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव के दौरान पेट्रोल-डीजल के दाम लगातार कम हो रहे थे। लेकिन चुनाव परिणाम आते ही यह सिलसिला खत्म हो गया है।

मंगलवार को तेल के दामों में एक बार फिर बढ़ोतरी देखने को मिली।  हालांकि अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के भाव में नरमी का रुख बना हुआ है।

जानकारों की मानें तो अमेरिका में कच्चे तेल का भंडार बढ़ने से कीमतों पर दबाव देखा जा रहा है जोकि आगे भी बना रह सकता है।

तेल विपणन कंपनियों ने मंगलवार को दिल्ली, कोलकाता और चेन्नई में पेट्रोल के दाम में 10 पैसे जबकि मुंबई में नौ पैसे प्रति लीटर की वृद्धि की। वहीं, डीजल की कीमतों में दिल्ली, कोलकाता और चेन्नई में सात पैसे, जबकि मुंबई में आठ पैसे की बढ़ोतरी की गई।

इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल की कीमतें क्रमश: 70.63 रुपये, 72.71 रुपये, 76.25 रुपये और 73.29 रुपये प्रति लीटर हो गई हैं।

चारों महानगरों के पेट्रोल पंप स्टेशनों पर डीजल क्रमश: 64.54 रुपये, 66.30 रुपये, 67.55 रुपये और 68.14 रुपये प्रति लीटर के भाव मिल रहा है।

ब्रेंट क्रूड का फरवरी डिलीवरी वायदा सौदा मंगलवार को आईसीई पर पिछले सत्र के मुकाबले 1.22 फीसदी की कमजोरी के साथ 58.88 डॉलर प्रति बैरल पर बना हुआ था।

वहीं, नायमैक्स पर अमेरिकी लाइट क्रूड डब्ल्यूटीआई का फरवरी डिलीवरी अनुबंध 1.27 फीसदी की गिरावट के साथ 49.56 डॉलर प्रति बैरल पर बना हुआ था।

एंजेल ब्रोकिंग हाउस के ऊर्जा विशेषज्ञ अनुज गुप्ता ने आईएएनएस को बताया कि अमेरिका में कच्चे तेल के उत्पादन में बढ़ोतरी से लगातार तेल के भंडार में इजाफा हो रहा है जिससे कीमतों पर दबाव बना हुआ है।

उन्होंने कहा कि तेल उत्पादक देशों के समूह ओपेक द्वारा पिछले दिनों कच्चे तेल की आपूर्ति में कटौती करने के फैसले से कीमतों में इजाफा होने की संभावना कम है क्योंकि आपूर्ति के मुकाबले मांग कमजोर है।

नेशनल

प्रियंका गांधी ने सहारनपुर में किया रोड शो, कहा- मोदी सत्ता को पूजते हैं सत्य को नहीं

Published

on

Loading

सहारनपुर। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने 2024 लोकसभा चुनाव के तहत सहारनपुर में रोड शो किया। इस दौरान उन्होंने पीएम मोदी और बीजेपी पर जमकर निशाना साधा। प्रियंका ने कहा कि इस देश ने सत्ता को नहीं सत्य को पूजा है और मोदी सत्ता को पूजते हैं सत्य को नहीं। रोड शो के दौरान प्रियंका गांधी ने रामनवमी पर कहा कि भगवान राम ने भी सत्य की लड़ाई लड़ी थी। जब उनके सामने रावण युद्ध करने के लिए आया तो सारी शक्ति रावण के पास थी, लेकिन भगवान राम ने नौ व्रत रखकर सारी शक्ति अपने पास ले ली थी। इसके बाद रावण से युद्ध किया और सत्य की जीत हुई।

यह रोड शो कांग्रेस के लोकसभा उम्मीदवार इमरान मसूद के समर्थन में आयोजित किया गया था। प्रियंका गांधी ने कहा कि मैं हर जगह यही कह रही हूं कि ये चुनाव जनता का होना चाहिए, जनता के मुद्दों पर होना चाहिए। मोदी जी और बीजेपी के नेता बेरोजगारी, महंगाई, किसानों, महिलाओं की बात नहीं कर रहे हैं। जो असली समस्याएं महिलाओं-किसानों की है, उनके बारे में बात ही नहीं हो रही है। बात इधर उधर की ध्यान भटकाने की हो रही है। उन्होंने आगे कहा कि जो सत्ता में बैठे हैं, वह माता शक्ति और सत्य के उपासक नहीं हैं, ‘सत्ता’ के उपासक हैं। वो सत्ता के लिए किसी भी हद तक गिर जाएंगे। सत्ता के लिए सरकारें गिरा देंगे, विधायकों को खरीदेंगे, अमीरों को देश की संपत्ति दे देंगे। यह हमारे देश की परंपरा नहीं है। भगवान श्रीराम ‘सत्ता’ के लिए नहीं, ‘सत्य’ के लिए लड़े। इसलिए हम उनकी पूजा करते हैं। आज रामनवमी का शुभ दिन है, इसलिए मैं बहुत खुश हूं। वाल्मीकि रामायण में लिखा है कि जब भगवान राम युद्ध भूमि में उतरे तो देखा कि माता की शक्तियां रावण के पास थीं। जिसके बाद उन्होंने नौ दिनों तक माता की आराधना की और 108 नील कमल मां के चरणों में अर्पण किए।

उन्होंने कहा कि जिसके बाद माता ने उनकी परीक्षा लेने को सोची और 108वां कमल छिपा दिया। लेकिन, भगवान राम के पास श्रद्धा की शक्ति थी, उन्हें याद आया कि उनकी मां उन्हें बचपन में ‘राजीव लोचन’ कहती थीं। यह बात याद आते ही भगवान राम अपने नयन निकालने ही जा रहे थे, तभी माता ने उन्हें रोकते हुए कहा कि मैं तुम्हारी श्रद्धा से प्रसन्न हुई। मेरी शक्ति तुम्हारे साथ है। हम भगवान राम को इसलिए पूजते हैं, क्योंकि उन्होंने सच्ची श्रद्धा के साथ यह लड़ाई लड़ी और जनता को सर्वोपरि रखा। जनता पर अन्याय करने वाली भाजपा की विदाई तय है।

Continue Reading

Trending