Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

IANS News

विनोद खन्ना की पहली पत्नी गीतांजलि का निधन

Published

on

Loading

 मुंबई, 16 दिसम्बर (आईएएनएस)| दिवंगत वॉलीवुड अभिनेता विनोद खन्ना की पहली पत्नी गीतांजलि का निधन हो गया।

 पारिवारिक सूत्रों ने रविवार को बताया कि गीतांजलि ने शनिवार रात अंतिम सांस ली।

सूत्रों के अनुसार, उन्होंने असहजता महसूस की और उसके बाद उनके सीने में दर्द हुआ। उन्हें एक अस्पताल ले जाया गया, जहां देर रात उनका निधन हो गया।

उनका अंतिम संस्कार रविवार अपराह्न् अलीबाग में किया गया।

गीतांजलि पिछले वर्ष विनोद खन्ना के अंतिम संस्कार में शामिल हुई थीं।

विनोद खन्ना ने 1971 में गीतांजलि से शादी की थी। वर्ष 1985 में दोनों का तलाक हो गया। उसके बाद विनोद खन्ना ने कविता से शादी की।

अक्षय खन्ना और राहुल खन्ना गीतांजलि के बेटे हैं।

Continue Reading

IANS News

टेनिस : दुबई चैम्पियनशिप में सितसिपास ने मोनफिल्स को हराया

Published

on

Loading

 दुबई, 1 मार्च (आईएएनएस)| ग्रीस के युवा टेनिस खिलाड़ी स्टेफानोस सितसिपास ने शुक्रवार को दुबई ड्यूटी फ्री चैम्पियनशिप के पुरुष एकल वर्ग के सेमीफाइनल में फ्रांस के गेल मोनफिल्स को कड़े मुकाबले में मात देकर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

  वर्ल्ड नंबर-11 सितसिपास ने वर्ल्ड नंबर-23 मोनफिल्स को कड़े मुकाबले में 4-6, 7-6 (7-4), 7-6 (7-4) से मात देकर फाइनल में प्रवेश किया।

यह इन दोनों के बीच दूसरा मुकाबला था। इससे पहले दोनों सोफिया में एक-दूसरे के सामने हुए थे, जहां फ्रांस के खिलाड़ी ने सीधे सेटों में सितसिपास को हराया था। इस बार ग्रीस के खिलाड़ी ने दो घंटे 59 मिनट तक चले मुकाबले को जीत कर मोनफिल्स से हिसाब बराबर कर लिया।

फाइनल में सितसिपास का सामना स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर और क्रोएशिया के बोर्ना कोरिक के बीच होने वाले दूसरे सेमीफाइनल के विजेता से होगा। सितसिपास ने साल के पहले ग्रैंड स्लैम आस्ट्रेलियन ओपन में फेडरर को मात दी थी।

Continue Reading

Trending